एक्स जीजा संजय कपूर के निधन की खबर सुनते ही करिश्मा के घर पहुंचे सैफ-करीना, मलाइका अरोड़ा भी आई नजर

करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का निधन 12 जून 2025 को इंग्लैंड में पोलो खेलते समय हार्ट अटैक से हो गया है। वह 53 वर्ष के थे और एक जाने-माने बिजनेसमैन थे। एक्स जीजा संजय की खबर सुनते ही आधी रात करीना और सैफ करिश्मा के घर पहुंचे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के एक्स हसबैंड बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन हो गया है। जैसे ही इस बात की जानकारी करीना कपूर खान और सैफ अली खान को हुई वे तुरंत रात को अपनी बहन करिश्मा कपूर के घर पहुंचे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Saif Kareena reached Karisma house

Saif Kareena reached Karisma house

बता दें करिश्मा के एक्स पति और बिजेनसमैन संजय कपूर की इंग्लैंड में मौत हो गई। संजय कपूर की 53 साल की उम्र में पोलो खेलते समय दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई। यह खबर उनके परिवार और दोस्तों के लिए झकझोर कर रख देने वाली थी। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि करीना काफी ज्यादा दुखी और परेशान नजर आ रही है। इस मुश्किल समय में एक्ट्रेस अपने बहन के बच्चों और बहन का साथ देने के लिए पहुंची हैं। इस दुखद समय में मलाइका अरोड़ा, उनकी बहन अमृता अरोड़ा और बहनोई शकील लदाक भी करिश्मा के घर पहुंचे थे।

End of Feed