'मैं एक अंधे का...' प्रियदर्शन की फिल्म में ऐसा होगा सैफ अली खान का रोल

Saif Ali Khan upcoming film: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ज्वेल थीफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ये मूवी नेटफ्लिक्स पर जल्द ही दस्तक देने वाली है। इस बीच सैफ अली खान को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि वो प्रियदर्शन की मूवी में अंधे आदमी का रोल करने वाले हैं।

Saif ali khan as blind man in Priyadarshan movie: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म ज्वेल थीफ का अच्छा खासा बना हुआ है। हाल ही में इस मूवी का ट्रेलर सामने आया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर 25 अप्रैल को दस्तक देगी। मूवी में सैफ अली खान के साथ जयदीप अहलावत भी दिखाई देंगे। इस बीच सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म को लेकर एक खबर सामने आई है। एक्टर ने खुद बताया है कि वो प्रियदर्शन के साथ फिल्म करने जा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने फिल्म में अपने रोल के बारे में खुलासा कर दिया है।

saif ali

सैफ अली खान ने कही ये बात

हाल ही में सैफ अली खान ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वो प्रियदर्शन के साथ काम करने वाले हैं। सैफ ने कहा, 'मैं प्रियदर्शन के साथ अगली फिल्म कर रहा हूं। मैं इसमें एक अंधे आदमी का किरदार निभाने वाला हूं। ये मेरे लिए काफी एक्साइटिंग है।' जानकारी के लिए बता दें कि सैफ अली खान और प्रियदर्शन ने इससे पहले कभी एक साथ काम नही किया है। अब आखिरकार दोनों साथ में धमाल मचाने वाले हैं। इस बात से फैंस काफी खुशी है। प्रियदर्शन की अपकमिंग फिल्म एक थ्रिलर होगी।

End of Feed