सैफ अली खान को अस्‍पताल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर से एक्टर ने की मुलाकात, गले लगाकर किया धन्यवाद

सैफ अली खान पर 16 जनवरी को चाकू से हमला हो गया था। हमले के बाद एक्टर को हॉस्पिटल पहुंचाया था, लेकिन उस दौरान घर में कार नहीं थी, जिस कारण एक्टर को ऑटो में हॉस्पिटल ले जाया गया था। अब सैफ अली खान ने उस ऑटो ड्राइवर से मुलाकात की है।

सैफ अली खान पर 16 जनवरी को चाकू से हमला हो गया था। हमले के बाद एक्टर को हॉस्पिटल पहुंचाया था, लेकिन उस दौरान घर में कार नहीं थी, जिस कारण एक्टर को ऑटो में हॉस्पिटल ले जाया गया था। हाल ही में सैफ अली खान ने ऑटो ड्राइवर भजन सिंह राणा ने मुलाकात की है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Saif Ali Khan

Saif Ali Khan

रिपोर्ट के अनुसार इमरजेंसी में छोड़ने के बाद उस ऑटो ड्राइवर भजन सिंह राणा ने उनसे किराया नहीं लिया था। अब सैफ अली खान ने उनसे खुश होकर उन्हें इनाम में बड़ी राशि दी है। बता दें सैफ ने 21 जनवरी को छुट्टी मिलने से पहले लीलावती अस्पताल में राणा से मुलाकात की थी। सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के बाद सभी ऑटो ड्राइवर और एक्टर की तारीफ कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार लीलावती अस्पताल से छुट्टी मिलने से ठीक पहले दोनों ने पांच मिनट तक मुलाकात की। सैफ ने राणा को गले लगाया और वादा किया है कि अगर राणा को कभी जरूरत पड़ी तो वे उनकी मदद करेंगे। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सैफ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिस दौरान सैफ अली खान सफेद शर्ट और नीली जींस पहने नजर आए। अस्पताल से बाहर निकलते समय एक्टर के हाथ पर पट्टी बंधी हुई थी।

End of Feed