सैफ अली खान पर हुए हमले को लोगों ने बताया था 'फर्जी', पहली बार अभनेता ने दिया रिएक्शन

Saif ali Khan on People Calling Attack 'Fake': हाल ही में चैट शो टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल में सैफ अली खान और अक्षय कुमार बतौर गेस्ट नजर आए। इस दौरान सैफ अली खान ने उन चीजों पर खुलकर बात कि जब अभिनेता पर हुए चाकू से हमले को कई लोगों ने 'फर्जी' बताया था।

Saif ali Khan on People Calling Attack 'Fake': कुछ महीनों पहले बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के मुंबई के बांद्रा स्थित पाली हिल स्थित घर में डकैती की कोशिश की गई थी। इस दौरान सैफ अली खान पर कई बार चाकू से हमला भी हुआ था। सैफ अली खान की रीढ़ की हड्डी के पास गंभीर चोटें भी आई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया था। एक तरफ फैन्स सैफ अली खान के लिए चिंतित थे और उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे थे। वहीं कई लोगों ने इस अटैक को 'फर्जी' बताया था। खुद को हुआ हमले को 'फर्जी' बताने वाले लोगों पर अब सैफ अली खान ने पहली बार अपना रिएक्शन दिया है।

Saif Ali Khan

टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल में सैफ अली खान ने खुद पर हुए हमले को लेकर बात की। हालांकि इस दौरान अक्षय कुमार भी बतौर गेस्ट मौजूद थे और उन्होंने सैफ अली खान की हिम्मत की तारीफ की। होस्ट काजोल ने फिर पूछा, 'हमने आपका एक वीडियो देखा, जिसमें आप अस्पताल से बाहर आने के बाद, कार से उतरकर चल रहे थे। हालांकि मैं हैरान रह गई थी लेकिन तुमने ऐसा कैसे किया?'

End of Feed