Saif Ali Khan and Kareena Kapoor Khan Divorce Rumors: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने अपनी कलाई पर पत्नी करीना कपूर खान के नाम का टैटु गुदवाया था, जिसके बाद एक नया ट्रेंड ही शुरू हो गया था। हालांकि अब सैफ ने अपने हाथ पर बनवाया हुआ करीना का टैटू बदल दिया है, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोग सैफ और करीना के तलाक की अटकलें लगा रहे हैं। वायरल तस्वीर में सैफ अली खान की करीना वाले टैटू के साथ ही अब त्रिशूल जैसे नए टैटू को दिखाया जा रहा है। इस तस्वीर में साफ पता चल रहा है कि सैफ ने पहले वाले करीना के टैटू को ही बदल दिया है।
अब इस टैटू को बदलने का कोई कारण फिलहाल करीना या सैफ की तरफ से हमें पता नहीं चला है, इस बीच सोशल मीडिया पर फैंस तरह तरह की बातें करने लगे हैं। आइए इनपर एक नजर डालते हैं।
क्या सच में हो रहा है सैफ-करीना का तलाक?
इस तस्वीर के वायरल होने के बाद अब सैफ और करीना के तलाक को लेकर फैंस बातें करने लगे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'सैफ ने करीना का टैटू क्यों हटवा दिया, दोनों अलग हो गए हैं क्या?' हालांकि सैफ और करीना की तरफ से ऐसी कई भी खबर अभी सामने नहीं आई है और सैफ अली खान की इस तस्वीर की भी पुष्टि नहीं की गई है।
