Saif Ali Khan Viral Video: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) सोशल मीडिया से दूर रहते हैं। एक्टर पार्टीज से दूर रहते हैं। एक्टर अपनी लाइफ को प्राइवेट रखते हैं। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक फैन सैफ के साथ फोटो लेने के कोशिश करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान सैफ अपना बैलेंस खो देते हैं और गिरते -गिरते बचते हुए नजर आते हैं। एक्टर फैन से पूछते हैं कि तुम ठीक हो। एक्टर का ये जेश्चर फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स वायरल वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
बाल बाल गिरते बचे सैफ अली खान
सैफ ब्लू कलर के कुर्ते पजामे में बेहद स्टाइलिश लग रहे थे। एक्टर अक्सर कैजुअल लुक में नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स वीडियो पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, फैन को समझना चाहिए एक्टर की प्राइवेंसी। दूसरे यूजर ने लिखा, सैफ ने बहुत की शांति से चीजों को मैनेज किया। तीसरे यूजर ने लिखा, सैफ बहुत ही शांत है। सोशल मीडिया पर उनका ये जेश्चर लोगों को पसंद आ रहा है। एक्टर अक्सर अपनी पत्नी कैटरीना और बच्चों के साथ ही दिखाई देते हैं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सैफ आदिपुरुष में नजर आए थे। एक्टर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में बिजी है।
