Amitabh Bachchan Trolled Social Media: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। बिग बी सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। एक्टर के पोस्ट सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगते हैं। एक्टर ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर तुलसी में जल चढ़ाते हुए फोटो शेयर की है। एक्टर तुलसी के पौधे में बाएं हाथ से जल चढ़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यूजर्स एक्टर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
अमिताभ ने इन फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, तुलसी में जल, प्रतिदिन। एक्टर का ये पोस्ट फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। यूजर्स इस फोटो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कई यूजर्स बिग बी को गलत तरीके से जल चढ़ाने के लिए ट्रोल कर रहे हैं।
अमिताभ बच्चन हुए सोशल मीडिया पर ट्रोल
एक यूजर ने लिखा, सर पूजा के कामों में दोनों हाथों का इस्तेमाल होता है। दूसरे यूजर ने लिखा, सर तुलसी में बाएं हाथ से जल नहीं चढ़ाना होता है। पूजा में दाहिने हाथ का इस्तेमाल होता है। तीसरे यूजर ने लिखा, वो बड़े लोग हैं कुछ भी कर सकते हैं। महानायक जो भी करते हैं सही होता है। बिग बी ने अभी तक यूजर्स के कमेंट पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। एक्टर की हाल ही में फिल्म गणपथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
