Gunmaaster G9: इमरान हाशमी की फिल्म में विलेन बने Sagar Tugnait, बोले- 'ये एक अलग ही चुनौती है'

Sagar Tugnait on Working With Emraan Hashmi in Gunmaaster G9: इमरान हाशमी की आने वाली एक्शन फिल्म गनमास्टर G9 में एक्टर सागर तुगनैत का अंदाज बिल्कुल अलग होने वाला है। एक्टर ने अपने रोल को लेकर कहा कि...

Sagar Tugnait on Working With Emraan Hashmi in Gunmaaster G9: इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की फिल्म 'गनमास्टर G9' (Gunmaaster G9) को लेकर इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। इस एक्शन ड्रामा में इमरान एक ऐसे किरदार में नजर आएंगे, जिसके नाम से ही फिल्म की कहानी में एक्शन का अंदाजा लगाया जा सकता है। फिल्म में उनके साथ जेनेलिया देशमुख (Genelia Deshmukh), अपारशक्ति खुराना (Aparshakti Khurana) और अभिषेक सिंह (Abhishek Singh) भी अहम रोल में हैं। लेकिन इस बार फिल्म में एक और चेहरा अपने किरदार को लेकर चर्चा में है। एक्टर सागर तुगनैत (Sagar Tugnait) इस फिल्म में नेगेटिव शेड्स वाला किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने फिल्म की शूटिंग और अपने किरदार के बारे में खास बातचीत की है। साथ ही, इमरान हाशमी के साथ काम करने के अपने अनुभव भी शेयर किए हैं।

Sagar Tugnait on Working With Emraan Hashmi in Gunmaaster G9

इमरान हाशमी के सामने खड़े होंगे सागर तुगनैत, 'गनमास्टर G9' में निभाएंगे अस्लम पठान का किरदार (Image Source: IMDb/ Sagar Tugnait Instagram)

अस्लम पठान बनकर इमरान हाशमी को देंगे टक्कर

सागर तुगनैत फिल्म में अस्लम पठान (Aslam Pathan) का किरदार निभा रहे हैं। सागर तुगनैत ने कहा कि 'इमरान गनमास्टर का किरदार निभा रहे हैं और मैं असलम पठान का। वो गनमास्टर हैं, लेकिन जब आमने-सामने की लड़ाई यानी हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट की बात आती है, तो असलम पठान एक अलग ही चुनौती है! आगे क्या होता है, ये जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।'

जिम में पहले से एक-दूसरे को जानते थे इमरान और सागर

इमरान हाशमी के साथ काम करने के अनुभव के बारे में बात करते हुए सागर ने बताया कि फिल्म की शूटिंग से पहले भी दोनों एक-दूसरे को जानते थे। दोनों एक ही जिम में वर्कआउट करते थे, इसलिए सेट पर साथ काम करना उनके लिए सहज रहा। सागर ने कहा, 'इमरान के साथ काम करने का अनुभव अच्छा रहा। हम एक ही जिम में वर्कआउट करते थे, इसलिए पहले से एक-दूसरे को जानते थे। उनकी पर्सनैलिटी और दर्शकों के बीच उन्हें मिलने वाला प्यार मेरे लिए खास रहा।'

एकदम अलग होगा अंदाज

सागर तुगनैत (Sagar Tugnait) इससे पहले 'औरों में कहां दम था' (Auron Mein Kahan Dum Tha), 'सिटाडेल: हनी बनी' (Citadel: Honey Bunny), 'राणा नायडू' (Rana Naidu) और 'ग्लोरी' (Glory) जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुके हैं। 'गनमास्टर G9' (Gunmaaster G9) में उनका लुक भी पहले से अलग और किरदार काफी इंटेंस होने वाला है। आदित्य दत्त (Aditya Datt) के निर्देशन में बनी ये फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

End Article
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभा...

End of Feed