Samuk: इस बंगाली एक्ट्रेस की चमकी किस्मत, अक्षय कुमार के साथ मचाएंगी धमाल

Samuk Update: अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘समुक’ को लेकर लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं। इस बीच फिल्म में बंगाली एक्ट्रेस रुक्मिणी मैत्रा की एंट्री हुई है, जो पहली बार अक्षय के साथ नजर आएंगी।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी आने वाली फिल्म 'समुक' (Samuk) को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं। मूवी को लेकर हर रोज कोई न कोई नया अपडेट सामने आ रहा है। इस बीच ये खबर सामने आई है कि अक्षय की मूवी समुक में नई एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है। आइए पूरी बात जानते है इस खास रिपोर्ट में....(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Diljit Dosanjh के फैंस को झटका, दिल्ली कॉन्सर्ट पर लगा ब्रेक, नहीं मिली पुलिस की इजाजत)

akshay kumar samuk

समुक को लेकर आया अपडेट (pic credit-IMDb/instagram)

'समुक' को लेकर आया अपडेट

बंगाली सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस रुक्मिणी मैत्रा फिल्म 'समुक' में अक्षय कुमार के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। 22 अक्टूबर यानी आज ही फिल्म के प्रोडक्शन हाउस सनशाइन पिक्चर्स ने रुक्मिणी मैत्रा के फिल्म से जुड़ने की घोषणा की है। यह फिल्म उनके करियर के लिए एक बड़ा मौका मानी जा रही है, क्योंकि इसके जरिए वह बंगाली सिनेमा से बाहर हिंदी फिल्मों के दर्शकों तक अपनी पहचान बना सकेंगी। रुक्मिणी बंगाली फिल्मों में अपने अभिनय से खास पहचान बना चुकी हैं। अब वह एक बड़े बजट की हिंदी फिल्म का हिस्सा बनने जा रही हैं। फिल्म का निर्देशन कनिष्क वर्मा कर रहे हैं, जबकि इसके निर्माता विपुल अमृतलाल शाह हैं। रुक्मिणी मैत्रा बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है।

End of Feed