Golmaal 5 को लेकर Rohit Shetty ने कर दिया फैंस को खुश, दो सालों के अन्दर बनकर हो जाएगी तैयार

Golmaal 5 Update : बहुत पहले ही फैंस को ये हिंट मिल गया था कि गोलमाल 5 आने वाली है, अब फैंस ये जानना चाहते हैं कि क्या रोहित इसकी शूटिंग कब कर रहे हैं। उन्होंने इस सवाल पर कहा कि गोलमाल का पार्ट 5 अभी पाइपलाइन में हैं।

Golmaal 5 Update: फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी( Rohit Shetty) इन दिनों खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 के प्रमोशन में व्यस्त हैं। अपनी फिल्म सिंघम अगेन( Singham Again) को लेकर चर्चा में बने हुए रोहित शेट्टी ने एक और नए प्रोजेक्ट पर बड़ा हिंट दे दिया। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रोहित ने अपनी सबसे मजेदार फिल्म सीरीज गोलमाल के अगले पार्ट को लेकर जानकारी दी है। फिल्म बन रही है या नहीं इसपर उन्होंने खुलकर बात की, आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा।

Golmaal 5 Update

पिंकविला के साथ इंटरव्यू के दौरान रोहित शेट्टी ( Rohit Shetty) से उनकी आगामी फिल्मों के बारे में बात की गई। दिलचस्प किस्सा वो था जब गोलमाल 5 के बारे में पूछा गया। बहुत पहले ही फैंस को ये हिंट मिल गया था कि गोलमाल 5 आने वाली है, अब फैंस ये जानना चाहते हैं कि क्या रोहित इसकी शूटिंग कब कर रहे हैं। उन्होंने इस सवाल पर कहा कि गोलमाल का पार्ट 5 अभी पाइपलाइन में हैं, ये सीरीज जरुर बनेगी लेकिन अभी इसमें समय लगेगा। फिल्म का 5वां पार्ट आएगा जिसमें अभी टाइम लग सकता है। अभी वह सिंघम अगेन पर ध्यान दे रहे हैं जो इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही है।

End of Feed