बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन इन दिनों चर्चा में हैं। ऐसी खबरें सामने आई हैं कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। वहीं कई लोग तो ये दावा कर रहे हैं कि ऐश्वर्या और अभिषेक तलाक भी ले सकते हैं। कुछ दिनों पहले ही अभिषेक बच्चन ने एक तलाक वाले पोस्ट पर रिएक्ट किया था, जिस वजह से सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई थी। इस बीच अभिषेक बच्चन को पैपराजी ने स्पॉट किया है। इस दौरान उनकी कार के नंबर प्लेट ने लोगों को ध्यान खींचा है।
अभिषेक की कार के प्लेट ने खींचा ध्यान
बीती रात अभिषेक बच्चन ,अगस्त्य नंदा, नव्या नवेली नंदा और सुहाना खान साथ में स्पॉट हुए। इस दौरान की फोटोज इंटरनेट पर आते ही छा गई हैं। बता दें कि सुहाना खान के साथ अगस्त्य नंदा का नाम जोड़ा जाता है। दोनों कई बार साथ नजर आ चुके हैं। अब एक बार फिर से अगस्त्य और सुहाना के अफेयर की चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि इस दौरान अभिषेक बच्चन की नई कार ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। अभिषेक की नई कार का नंबर 5050 है। रिपोर्ट्स की मानें तो ये नंबर ऐश्वर्या राय का फेवरेट है। रिपोर्ट्स की मानें तो बच्चन परिवार की गाड़ियों के नंबर भी 5050 है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है फोटो
अभिषेक बच्चन की कार के नंबर प्लेट की तस्वीर इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। इस फोटो पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि अभिषेक बच्चन अब भी ऐश्वर्या की हर अदा पर फिदा हैं। वहीं कई लोगो का ये मानना है कि ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच सबकुछ ठीक हो गया है। बता दें कि अनंत अंबानी की शादी में अभिषेक और ऐश्वर्या ने कैमरे के सामने अलग-अलग पोज दिए थे। इस कारण से दोनों के बीच अनबन की चर्चा शुरू हुई थी।
