शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान इन दिनों चर्चा में है। सुहाना खान अमिताभ बच्चन के नाती अगस्तय नंदा के साथ 'आर्चीज' में नजर आईं थी, जिसके बाद अक्सर दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है। ऐसे रूमर्स है कि दोनों के बीच बचपन से दोस्ती है और लंबे समय से दोनों की डेटिंग भी चर्चा में है। हाल ही में दोनों को फिर से साथ में देखा गया है। अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रूमर्ड कपल के साथ और भी लोग नजर आ रहे हैं।
इस वायरल वीडियो में दोनों मुंबई की सड़कों पर नजर आ रहे हैं, लेकिन इस दौरान ये कपल अकेले नहीं है बल्कि साथ में कई और लोग भी है। इस वीडियो में रूमर्ड कपल को एक बिल्डिंग से बाहर निकलते हुए देखा जाता है। फिर अगस्तय नंदा को गाड़ी में बैठते देखा जाता है। वीडियो सामने आते ही तेजी से वायरल हो गया है। इस वीडियो में अभिषेक बच्चन और नव्या नवेली नंदा भी नजर आ रहे हैं।
अभिषेक ने किया गाड़ी ड्राइव
जैसे ही अगस्तय नंदा कार में बैठते हैं तो उनके पीछे नव्या नवेली नंदा भी नजर आती हैं। जो व्हाइट शर्ट और डेनिम जीन्स कैरी की हुईं है। साथ ही अभिषेक गाड़ी ड्राइव करते हैं। इस दौरान अगस्त्य ब्लू डेनिम और ब्लैक टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं, वहीं सुहाना खान ने एक फ्लोरल स्ट्रिप शोल्डर ड्रेस पहना है। अभिषेक ब्लैक स्वेटशर्ट में दिखाई दे रहे हैं।
अभिषेक बच्चन पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में
सुहाना खान और अगस्त्य नंदा ने पिछले साल जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में बोनी कपूर की बेटी और जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर भी नजर आए थे। इस फिल्म को लोगों ने उतना पसंद नहीं किया था। वहीं इन दिनों अभिषेक बच्चन भी बहुत चर्चा में है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कई बातें हुई है। अनंत-राधिका की शादी में ऐश्वर्या का अपनी बेटी के साथ बच्चन परिवार से अलग दिखाई देना लोगों को पसंद नहीं आया।
