Rocky Aur Rani Ki Prem Ki Kahani Box Office Collection: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही हैं। फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो गए है। अभी सिनेमाघरों में फिल्म की बंपर बुकिंग चल रही हैं। फिल्म को वीकेंड का भरपूर फायदा मिला। शनिवार को फिल्म ने छप्पर फाड़ कमाई की है।
फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया है। फिल्म में धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी मुख्य भूमिका में हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने शनिवार को 11 करोड़ का बिजनेस किया है।
फिल्म जल्द पार करेगी 100 करोड़ का आंकड़ा
फिल्म ने शनिवार को 11.50 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म ने कुल मिलाकर 90. 58 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 11. 1 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। फिल्म में रणवीर और आलिया की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। इससे पहले दोनों ने साथ में गली बॉय में काम किया था। इस फिल्म से 7 साल बाद करण जौहर ने निर्देशन में वापसी की है। करण ने इससे पहले ऐ दिल है मुश्किल को डायरेक्ट किया था। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फैमिली ड्रामा है जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रही हैं।
