Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Trailer: पानी में बह गईं उम्मीदें, यूजर्स ने फिल्म को बताया 2 स्टेट्स की कॉपी!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jul 4, 2023, 12:33 PM IST

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Official Trailer: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर का सोशल मीडिया पर औसत रिव्यू मिल रहे हैं।

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Trailer Twitter Review: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का ट्रेलर आज 4 जुलाई 2023 को रिलीज हो गया है। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की मूवी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में जबरदस्त रोमांस और बेहतरीन कैमिस्ट्री नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही वायरल हो गया है। फिल्म को इंडिया के बेहतरीन लोकेशन पर शूट किया गया है। जिससे जबरदस्त रोमांटिग वाइब आ रही है। फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहनाी में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा, धर्मेंद्र, शबाना आजमी, जया बच्चन और अंजली आनंद भी नजर आ रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को एक बेहतरीन एंटरटेनर बताया जा रहा है। करण जौहर लगभग 6 साल बाद डायरेक्शन की कुर्सी पर वापस लौटे हैं। फैंस इस फिल्म से कई उम्मीदें लगाकर बैठे हैं।

End of Feed