Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Box Office Collection: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। सिनेमाघरों में सभी शोज हाउसफुल जा रहे हैं। करण जौहर की फैमिली ड्रामा फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म में रणवीर, आलिया, जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आजमी मुख्य भूमिका में है। रॉकी और रानी की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है। फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं। आइए जानते हैं फिल्म ने कितने करोड़ का बिजनेस किया है।
RRKPK Box Office Collection (credit pic: instagram)
रॉकी और रानी ने वीकेंड पर जबरदस्त कमाई की है। रविवार को फिल्म ने 10. 35 करोड़ का बिजनेस किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने 105. 08 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने पहले वीकेंड पर 73. 33 करोड़ की कमाई की थी।
सिनेमाघरों में सभी शोज है हाउसफुल
फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म में रणवीर और आलिया के अलावा धर्मेंद्र- शबाना की जोड़ी को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया है। धर्मेंद्र और शबाना के लिपलॉक ने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा। फिल्म मेकर करण जौहर ने फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की सक्सेस पार्टी रखी थी। इस पार्टी में बी टाउन के कई सेलेब्स नजर आए थे। करण ने 7 साल बाद निर्देशन में वापसी की है। इससे पहले करण ने ऐ दिल है मुश्किल का निर्देशन किया था।
