Rocky Aur Rani Ki Prem kahani Box Office Collection Prediction Day 5: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) स्टारर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई जारी है। रिलीज के पहले वीकेंड का बाद ही फिल्म की कमाई 50 करोड़ के पार चली गई है। अब फिल्म के पांचवे दिन का बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन भी सामने आ रहा है। फिल्म को 180 करोड़ के बड़े बजट पर बनाया गया है, मूवी को हिट साबित होने के बाद 150 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करना होगा। अभी तक फिल्म की कमाई अच्छी चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म की कमाई अब 60 करोड़ के पार पहुंच गई है।
RARKPK Day 5 Box Office Collection: पांचवे दिन हुई 7.25 करोड़ की कमाई
रणवीर कपूर, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन स्टारर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिलीज के पांचवे दिन फिल्म की कमाई 7 करोड़ के पार जा सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के हिसाब से फिल्म 7.25 करोड़ तक का बिजनेस कर सकती हैं। जिसके साथ ही फिल्म को टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 60 करोड़ के पार चला गया है।
