बॉलीवुड

Fardeen Khan and Natasha Madhvani: शादी के 18 साल बाद क्यों तलाक ले रहे हैं फरदीन-नताशा? दोस्त ने किया खुलासा

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 1, 2023, 10:46 AM IST

Fardeen Khan and Natasha Madhvani Divorce: बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान (Fardeen Khan) की शादी टूटने वाली है। वह अपनी पत्नी नताशा माधवानी के साथ शादी के 18 साल बाद अब तलाक लेने वाले हैं। दोनों की तलाक की खबरों पर अब उनके करीबी दोस्त ने बड़ा खुलासा कर दिया है।

Image

Fardeen Khan and Natasha Madhvani Divorce news

Fardeen Khan and Natasha Madhvani Divorce: बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान (Fardeen Khan) और नताशा माधवानी (Natasha Madhvani) की शादी पर गहरे काले बादल मंडरा रहे हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों की शादी जल्द ही टूटने वाली है। फरदीन खान अपनी पत्नी नताशा माधवानी के साथ शादी के 18 साल बाद अब तलाक लेने वाले हैं। दोनों की तलाक की खबरों पर अब उनके करीबी दोस्त ने बड़ा खुलासा कर दिया है। जूम एंटरटेनमेंट से बात करते हुए फरदीन खान के दोस्त ने दोनों की शादी के टूटने की वजह भी बताई है, उन्होंने खुलासा किया है कि बीते 1 साल से ही वो लोग अलग रह रहे हैं। अभी तक दोनों ने तलाक फाइल नहीं किया है, हालांकि वह जल्द ही तलाक लेने वाले हैं।

जल्द तलाक लेगें फरदीन-नताशा

फरदीन खान के एक करीबी दोस्त ने दोनों के तलाक को लेकर बात करते हुए कहा, 'साल 2009 में फिरोज खान की मौत के बाद से ही दोनों की शादी में दिक्कतें आना शुरू हो गईं। नताशा चाहती थीं कि उनके बच्चों की पढ़ाई दुबई में हो, वहीं फरदीन अपने बच्चों को मुंबई में ही पढ़ाना चाहते थे। इसको लेकर दोनों में झगड़े होने शुरू हो गए। फिर एक समय के बादा दोनों को इस बात का अंदाजा हो गया कि वह एक ऐसी शादी में हैं, जहां प्यार खत्म हो चुका है। इस वजह से अब दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है।'

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article