'Karuppu' की सफलता से गदगद हुए RJ Balaji ने की तमिलनाडु के सीएम विजय से मुलाकात, शेयर की फोटो

RJ Balaji meets Tamil Nadu CM Vijay: सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर 'करुप्पु' के डायरेक्टर ने फिल्म की सफलता के बाद अब तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय से मुलाकात की। डायरेक्टर ने विजय को धन्यवाद कहा।

RJ Balaji meets Tamil Nadu CM Vijay: आरजे बालाजी के निर्देशन में बनकर तैयार हुई तमिल फिल्म 'करुप्पु' की रिलीज में देरी हुई थी। यह फिल्म पहले 14 मई को रिलीज होनी थी लेकिन किसी कारण बाद में इसे मेकर्स ने 15 मई को सिनेमाघरों में पेश किया। दिलचस्प बात यह है कि रिलीज में देर होने के बाद भी यह बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। इतना ही नहीं 'करुप्पु' साउथ सुपरस्टार सूर्या के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों से एक बन गई है। आरजे बालाजी ने 'करुप्पु' की जबरदस्त सफलता को देखने के बाद अभिनेता-निर्देशक और तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय से मुलाकात की। आरजे बालाजी ने इस मीटिंग के लिए विजय को धन्यवाद दिया। (इसी भी पढ़ें: सुष्मिता सेन तोड़ चुकी हैं इन 5 मर्दों दिल, 15 साल छोटे रोहमन शॉल संग जुड़ा नाम)

RJ Balaji Meets Tamil Nadu CM Vijay

विजय से मिले आरजे बालाजी (Pic Credit: Instagram)

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय से मिले आरजे बालाजी

आरजे बालाजी ने इंस्टाग्राम पर तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय से मुलाकात करते हुए 2 पिक्स शेयर की हैं। दूसरी फोटो में उनकी पत्नी दिव्या नागरजन भी उनके साथ थीं। पोस्ट साझा करते हुए आरजे बालाजी ने लिखा, 'उस इंसान के साथ जिसने 'करुप्पु' के लिए सब कुछ किया!!! वाह…! अब उनसे तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री के तौर पर मिलना सच में किसी सपने जैसा लग रहा है!!!' (इसी भी पढ़ें: 'हैसियत बढ़ती है तो दुश्मनी...' Ranveer Singh को लेकर ये क्या बोल गई Kangana Ranaut?)

उन्होंने कहा कि विजय सर में आज भी पहले जैसा ही प्यार और अपनेपन के साथ मिलते हैं। डायरेक्टर ने उन्होंने हर चीज के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। हैरानी की बात यह है कि इन दोनों ने कभी किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम नहीं किया था। साल 2023 में विजय ही वह पहले व्यक्ति थे जिन्होंने 'करुप्पु' की कहानी सुनी थी। उन्होंने ही इसे फिल्म बनाने को कहा था। वो इस मूवी में नजर आ सकते थे लेकिन आरजे बालाजी को फिल्म की स्क्रिप्ट को और बेहतर बनाने के लिए समय चाहिए था। अब विजय ने अपनी पार्टी TVK बनाने के बाद फिल्मों से संन्यास ले लिया है। उन्होंने रत्ना कुमार, अश्विन रविचंद्रन, राहुल राज, टीएस गोपी कृष्णन और करण अरविंद कुमार के साथ मिलकर इस फिल्म की पटकथा लिखी थी।

End of Feed