सुष्मिता सेन तोड़ चुकी हैं इन 5 मर्दों दिल, 15 साल छोटे रोहमन शॉल संग जुड़ा नाम

Sushmita Sen's Love Life: बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की जिंदगी में कई रिश्ते आए और गए। तो चलिए सुष्मिता सेन की लव-लाइफ पर डालें एक नजर...

Authored by: Lalit KumarUpdated Jun 2 2026, 12:18 IST
ये हैं सुष्मिता सेन के अफेयर्स की लिस्ट...Image Credit : Instagram01 / 07

ये हैं सुष्मिता सेन के अफेयर्स की लिस्ट...

Sushmita Sen's Love Life: बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) अपने फ़िल्मी करियर के साथ-साथ लव-लाइफ के चलते भी चर्चा में रही हैं। सुष्मिता सेन का नाम कई सेलेब्स के साथ जुड़ा था। इतना ही नहीं खुद की उम्र से 15 साल छोटे रोहमन शॉल को भी सुष्मिता सेन डेट कर चुकी हैं। तो चलिए सुष्मिता सेन के अफेयर्स की लिस्ट पर डालते हैं एक नजर...

रोहमन शॉलImage Credit : Instagram02 / 07

रोहमन शॉल

साल 2022 में सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल के अलग होने की खबरें सामने आई थीं। दोनों ने लगभग 4 सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। रोहमन शॉल, सुष्मिता सेन से लगभग 15 साल छोटे हैं। हालांकि आज भी दोनों साथ हैं।

मुदस्सर अजीजImage Credit : Instagram03 / 07

मुदस्सर अजीज

डायरेक्टर मुदस्सर अजीज का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। 'दूल्हा मिल गया' को मुदस्सर ने डायरेक्ट किया था और तभी दोनों के नजदीक आने की खबरें आई थीं। बाद में दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए।

वसीम अकरमImage Credit : Instagram04 / 07

वसीम अकरम

मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि सुष्मिता ने पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम को भी डेट किया था। 'एक खिलाड़ी एक हसीना' नाम के एक रियलिटी शो में साथ काम करते हुए दोनों के नजदीक आने की खबरें सामने आई थीं। हालांकि सुष्मिता ने हमेशा इन दावों को यह कहकर खारिज किया है कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

रणदीप हुडाImage Credit : Instagram05 / 07

रणदीप हुडा

रणदीप हुड्डा और सुष्मिता सेन ने एक-दूसरे को लगभग तीन सालों तक डेट किया था। वे तब करीब आए जब वे फिल्म 'कर्मा एंड होली' की शूटिंग कर रहे थे, जो साल 2009 में रिलीज हुई थी। तीन साल तक साथ रहने के बाद दोनों अलग हो गए।

ललित मोदीImage Credit : Instagram06 / 07

ललित मोदी

साल 2022 में IPL के फाउंडर ललित मोदी संग सुष्मिता सेन की एक फोटो बड़ी तेजी से वायरल हुई थी। दोनों की पिक्स ने सभी को हैरान कर दिया था। हालांकि उनका यह रोमांस ज्यादा समय तक नहीं चला।

विक्रम भट्टImage Credit : Instagram07 / 07

विक्रम भट्ट

सुष्मिता सेन ने अपने करियर की शुरुआत में डायरेक्टर विक्रम भट्ट को डेट किया था। दोनों का अफेयर फिल्म 'दस्तक' के सेट पर शुरू हुआ था। यह रिश्ता काफी चर्चा में रहा था क्योंकि विक्रम भट्ट शादीशुदा थे। हालांकि काफी समय तक साथ रहने के बाद दोनों अलग हो गए।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!