Riteish Deshmukh on Pregnancy Rumors: बॉलीवुड के चहेते कपल रितेश देशमुख( Riteish Deshmukh) और जेनेलिया डिसूजा ( Genelia d'souza) इन दिनों अपने तीसरे बच्चे को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. फैंस ने हाल ही में जेनेलिया को बेबी बंप के साथ स्पॉट किया था. जिसके बाद उनकी प्रेगनेंसी को लेकर रुमर्स फ़ैल रहे थे. अब इन्ही रुमर्स पर रितेश देशमुख ने चुप्पी तोड़ते हुए जवाब दिया है और बताया है की उनके तीसरे बच्चे को लेकर क्या प्लानिंग है.
हाल ही बॉलीवुड एक्ट्रेस रितेश देशमुख पत्नी जेनेलिया डिसूजा के साथ एक इवेंट में स्पॉट हुए जहाँ एक्ट्रेस ने पर्पल शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई थी. इस ड्रेस में फैंस ने जेनेलिया के बेबी बंप को स्पॉट कर लिया जिसके बाद यह रुमर्स तेज हो गए थे कि वे जल्द ही अपने तीसरे बेबी को जन्म देने वाली हैं. अब इन्ही रुमर्स पर रितेश ने चुप्पी तोड़ते हुए जवाब दिया है और बताया है कि उनकी तीसरे बच्चे को लेकर क्या तयारी है.
रितेश देशमुख ने आज सुबह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जेनेलिया की वायरल तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि फैस ने जेनेलिया के बेबी बंप को स्पॉट किया है, मुझे 2 से 3 बच्चे करने में कोई हर्ज नहीं है लेकिन ये सच नहीं है. हम प्रेग्नेंट नहीं हैं. बता दें कि कपल आखिरी बार एक साथ फिल्म वेद में नजर आए थे.
