छत्रपति शिवाजी महाराज वाली टीशर्ट पहनकर Riteish Deshmukh ने पी शराब? एक्टर ने दी सफाई

Riteish Deshmukh Post: हाल ही में रितेश देशमुख का एक वीडियो सामने आया, जिसे देखकर लोगों ने कहा कि रितेश ने छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान किया। अब इस मामले पर रितेश ने चुप्पी तोड़ दी है।

Riteish Deshmukh Post: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की फिल्म राजा शिवाजी (Raja Shivaji) हाल ही में रिलीज हुई। इस फिल्म में सलमान खान ने कैमियो किया था। फिल्म को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया और ये बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हो गई। हाल ही में रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' की सफलता का जश्न मनाने के लिए आयोजित एक पार्टी का वीडियो वायरल हो गया, जिसमें वह छत्रपति शिवाजी महाराज की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहनकर एक बॉलीवुड गाने पर डांस करते नजर आए। इस क्लिप को देखकर कई लोगों ने रितेश को फटकार लगाई और कहा कि रितेश शिवाजी महाराज का अपमान कर रहे हैं। अब इस मामले पर रितेश ने चुप्पी तोड़ दी है।-(ये भी पढ़ें-पहले से तय नहीं था' सलमान के कैमियो पर रितेश, 'छावा' से हो रही तुलना पर भी तोड़ी चुप्पी -EXCLUSIVE)

Riteish Deshmukh post

रितेश देशमुख ने दी सफाई (pic credit-instagram)

रितेश देशमुख ने दी सफाई (पिक क्रेडिट-इंस्टाग्राम)

रितेश देशमुख ने दी सफाई

विवाद बढ़ने के बाद बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी सफाई दी। उन्होंने बताया कि यह पार्टी फिल्म 'राजा शिवाजी' को दर्शकों से मिले शानदार प्यार का जश्न मनाने के लिए रखी गई थी। रितेश ने कहा कि वह पूरे दिन फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त थे और सीधे वहीं से पार्टी में पहुंचे थे। इसी वजह से उन्हें अपनी टी-शर्ट बदलने का मौका नहीं मिला। उन्होंने साफ कहा कि उनका किसी भी तरह से छत्रपति शिवाजी महाराज का अनादर करने का कोई इरादा नहीं था। रितेश ने खुद को शिवाजी महाराज का बड़ा भक्त और सम्मान करने वाला व्यक्ति बताया। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज के प्रति उनकी श्रद्धा हमेशा से रही है और इसी कारण उन्होंने लोगों के सामने सच्चाई रखना जरूरी समझा। शराब पीने के आरोपों पर भी रितेश ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने आज तक कभी शराब नहीं पी है और भविष्य में भी नहीं पिएंगे। सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही ऐसी बातें पूरी तरह गलत हैं।

End of Feed