बेटी होते ही सेफ़्टी के लिए बंदूक खरीदना चाहती थी ऋचा चड्ढा, इंडिया में मां बनने के डर का किया खुलासा

Richa Chadha Talking about Motherhood : अभिनेत्री ऋचा चड्डा ने अपनी बेटी के जन्म और उसके बाद के अनुभव पर खुलकर बात की। एक अभिनेत्री से एक मां बनने के सफर में ऋचा ने क्या महसूस किया इसका जिक्र करते हुए एक्ट्रेस ने अपने दिल की बात शेयर की है।

Richa Chadha Talking about Motherhood: बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्डा( Richa Chadha) ने हाल ही में अपनी बेटी ज़ुनेरा इदा फ़ज़ल का पहला जन्मदिन मनाया। पिछले साल ऋचा चड्ढा और अली फजल ने अपने घर एक नन्ही परी का स्वागत किया था। उसके बाद से ऋचा अपनी बेटी के साथ समय बिता रही है। मां बनने के अपने अनुभव के बारे में ऋचा ने कई बार बात की, लेकिन इस बार उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया है जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। ऋचा चड्डा ने अपने हालिया इंटरव्यू में मां बनने के अपने डर का खुलासा किया। उन्होंने यह तक कह दिया कि बेटी होने पर मेरा मन बंदूक लेने का किया था।

Richa Chadha Talking about Motherhood:

Image source: richa chadha instagram

लिली सिंह को दिए अपने इन्टरव्यू में ऋचा चड्डा ने अपने मां बनने के अनुभव पर बात की। एक्ट्रेस ने जिक्र किया कि वह मां बनने से पहले बहुत डरी हुई थी। उनके मन के अंदर बहुत बड़ा डर था। न केवल दुनिया की बदलती हुई स्तिथि को लेकर, बल्कि मां बनने के बाद जीवन में आने वाले बदलाव को लेकर भी मेरा डर बढ़ रहा था।

End of Feed