बॉलीवुड

तनुश्री दत्ता अपने ही घर में हुईं हरासमेंट का शिकार, रोते हुए लगाई लगाई लोगों से मदद की गुहार

Tanushree Dutta Harassment Video: बॉलीवुड की जगत की मशहूर हसीना रह चुकीं तनुश्री दत्ता ने अपने ही घर में चल रहे हरासमेंट का खुलासा किया। एक्ट्रेस ने अपनी वीडियो शेयर के लोगों से मदद की गुहार लगाई। इंटरनेट पर वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। इस रिपोर्ट में जानिए क्या है पूरा मामला।

Image

Image Source: Tanushree Dutta Instagram

Tanushree Dutta Harassment Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता एक समय पर वो हसीना थी जिसकी खूबसूरती पर लोग मरते थे। फिल्म 'आशिक बनाया आपने' से तनुश्री ने घर घर अपनी पहचान बनाई। इमरान हाशमी संग तनुश्री की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस स्क्रीन पर आग लगाई। हालांकि कई सालों तक तनुश्री ने बॉलीवुड दुनिया से दूरी बनाकर उसे छोड़ दिया। अब हाल ही में तनुश्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसे देख सब चौंक गए। एक्ट्रेस ने अपने ही घर में चल रहे उत्पीड़न का खुलासा किया और रोते रोते दुनिया को अपनी आपबीती सुनाई। क्या है पूरा मामला जानिए इस रिपोर्ट में।

वीडियो में तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) कहती हैं कि मुझे अपने ही घर में हरास किया जा रहा है। तंग आकार आखिरकार मैं पुलिस को कॉल किया। मेरी हेल्प करने के लिए पुलिस वालों ने मुझे थाने बुलाया है ताकि मैं रिपोर्ट दर्ज करा सकूँ। मैं पिछले 5 सालों से ये सब झेल रही हूँ साल 2018 से ही मैं परेशान हूँ। मेरी लाइफ खराब हो गई है। मैं इतनी बीमार हूँ कि नया ही घर का कोई काम कर पा रही हूँ। मैं घर में मेड नहीं रख सकती क्यूँकि उन्होंने मेरे घर में नौकरानियाँ बिठा दी हैं। मेड संग मेरा अनुभव काफी गंदा रहा क्यूँकि वो घर से चीजें चुरा लेती हैं। मैं अपने ही घर में परेशना हूँ प्लीज इससे पहले कुछ हो जाए मेरी हेल्प करो।'

तनुश्री दत्ता वीडियो में बहुत रोती हुई दिखाई दीं। इसके बाद तनुश्री ने तुरंत एक वीडियो शेयर किया जिसके बैकग्राउन्ड में कंस्टरकशन का शोर सुनाई दे रहा है। तनुश्री इसकी आपबीती सुनाते हुए लिखती हैं 'मैं भी 2020 से लगभग हर रोज़, बेवक़्त, अपनी छत के ऊपर और दरवाज़े के बाहर ऐसी ही तेज़ आवाज़ों और ऐसी ही दूसरी बहुत तेज़ धमाकों वाली आवाज़ों का सामना कर रही हूँ! मैं बिल्डिंग मैनेजमेंट से शिकायत करते-करते थक गई और कुछ साल पहले हार मान ली। अब मैं बस इसके साथ रहती हूँ और अपना ध्यान भटकाने और अपनी मानसिक शांति बनाए रखने के लिए हिंदू मंत्रों वाले हेडफ़ोन लगाती हूँ।' तनुश्री की हालत देख कई लोगों का मानना है कि ये शायद एक्ट्रेस का PR स्टंट हो सकता है। वहीं कुछ लोग तनुश्री को मुसीबत से लड़ने के लिए हिम्मत दे रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें तनुश्री ने मी टू मोमेंट के दौरान नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न और शारीरिक दुर्वव्यहार का आरोप भी लगाया था।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article