बॉलीवुड

बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे ईद सेलिब्रेट करने की सलमान खान ने बताई वजह, बोले 'शायद कोई फैन बालकनी में...'

Salman Khan on Eid Celebration Behind bulletproof Glass: साल 2025 में सलमान खान ने ईद का जश्न बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से सेलिब्रेट किया था। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने ऐसा करने के पीछे की असली वजह भी बताई है। उन्होंने कहा कि यह सब सुरक्षा को देखते हुए किया गया था।

Image

Pic Credit: Instagram/beingsalmankhan/

Salman Khan on Eid Celebration Behind bulletproof Glass: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को कई बार जान से मरने की धमकियां मिल चुकी है। कुछ महीनों पहले सलमान खान (Salman Khan) के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के ठीक बाहर गोलीबारी भी हुई थी। इसके बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाने के आदेश भी दिए गए। गोलीबारी होने के बाद सलमान खान ने अपनी बालकनी में बुलेटप्रूफ शीशा भी इनस्टॉल कराया था। इसके बाद सलमान खान ने इस साल ईद जश्न भी बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे सेलिब्रेट किया है। ईद का सेलिब्रेशन इस तरह करने पर अब सलमान खान ने रिएक्शन दिया है।

ईटाइम्स से बात करते हुए सलमान खान ने बताया कि उन्होंने क्यों इस साल के ईद का जश्न बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे सेलिब्रेट किया था। ईद के मौके पर सलमान खान के साथ उनके फैमिली मेंबर्स भी अपार्टमेंट की बालकनी में मजूद थे। इस दौरान सलमान खान की एक झलक पाने के लिए लाखों फैन्स की भीड़ जमा हुई थी।

सलमान खान ने वजह बताते हुए कहा, 'ऐसा केवल हमने सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए किया था। कभी-कभी ऐसा भी हुआ है जब हमें बालकनी में कोई फैन सोता हुआ मिल जाता था। वो ऊपर चढ़कर बालकनी में सो जाते थे तो हमें उस जगह को ढकना पड़ता था।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस मूवी के लिए सलमान खान को अपना वजन भी कम करना पड़ रहा है। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया द्वारा किया जाएगा। 'बैटल ऑफ गलवान' में सलमान खान के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रंगदा सिंह अहम रोल में दिखाई देंगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article