Sonakshi-Zaheer को ट्रोल करने वालों को Richa Chadha का करार जवाब, बोलीं- बुरी नजर वाले तेरा मुंह..

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी कर ली है। एक्ट्रेस ने परिवार और दोस्तों के बीच में कोर्ट मैरिज की। अंतरधार्मिक शादी करने के लिए एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। एक्ट्रेस के सपोर्ट में ऋचा चड्ढा ने पोस्ट करके ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

Sonakshi- Zaheer Wedding: ऋचा चड्ढा अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस ट्रोलर्स को भी करारा जवाब देने में पीछे नहीं रहती हैं। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को अंतरधार्मिक शादी करने के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। अब इन ट्रोलर्स को ऋचा ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने सोनाक्षी और जहीर को शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

एक्ट्रेस ने लिखा, प्रिय सोना और जहीर। मैं आपकी सादगी और एक-दूसरे के प्रति आपकी प्रतिबद्धता से प्रभावित हूं। मैं खुश हूं आपने वहीं किया जो आपके मन में था। आप दोनों के साथ कोई फोटो नहीं ले पाए क्योंकि आप बहुत बिजी थे। लेकिन मैं और अली तुमसे बहुत प्यार करते हैं। तुम्हारी और जहीर की जोड़ी कमाल की है।

End of Feed