'हवा में जहर, पानी में गंदगी...' मुंबई के प्रदूषण पर Richa Chadha ने उठाई आवाज

Richa Chadha Post: मुंबई में प्रदूषण और खराब हवा-पानी पर ऋचा चड्ढा ने सरकार और बीएमसी से सवाल किए। उन्होंने लोगों से आवाज उठाने की अपील की। उनके बयान पर शिवसेना प्रवक्ता आनंद दुबे ने प्रतिक्रिया दी है।

Richa Chadha Post: मुंबई में बढ़ते प्रदूषण और खराब होती हवा-पानी की हालत को लेकर एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (RichaChadha) ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर शहर के लोगों से अपनी आवाज उठाने की अपील करते हुए सरकार और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े किए। ऋचा ने कहा कि मुंबई जैसे बड़े शहर में लोगों को साफ हवा और पीने का साफ पानी मिलना चाहिए, लेकिन प्रदूषण की समस्या लगातार चिंता बढ़ा रही है। उनके इस बयान पर शिवसेना के प्रवक्ता आनंद दुबे ने प्रतिक्रिया दी है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Udta Teer Box office: पहले दिन ही फुस्स हो गई आयुष्मान-सारा की मूवी)

Richa Chadha

ऋचा चड्ढा ने कही ये बात (pic credit-instagram/twitter)

ऋचा चड्ढा ने कही ये बात

ऋचा चड्ढा ने मुंबई के लोगों को संबोधित करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा, 'मुंबई के लोगों, आखिर आप किस बात से डर रहे हैं? आपके पीने के पानी में गंदगी है और हवा में जहर घुला हुआ है। जहर जिंदगी छीनता है, इससे बुरा क्या हो सकता है?” उन्होंने बीएमसी पर सवाल उठाते हुए पूछा कि दुनिया की सबसे अमीर नगरपालिकाओं में शामिल बीएमसी को आखिर कैसे लगता है कि वह लोगों को ऐसी स्थिति में छोड़कर बच सकती है। एक्ट्रेस ने यह भी सवाल किया कि मुंबई में हवा को साफ करने के लिए सरकार की क्या योजना है। उन्होंने कहा कि शहर पहले से ही खराब सड़कों की समस्या से जूझ रहा है और अब लोगों को खराब हवा और पानी का भी सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने टैक्स देने के बावजूद ऐसी हालत में रहने पर सवाल उठाए। ऋचा ने करीब 7,500 पेड़ों को काटे जाने की बात का जिक्र करते हुए लोगों से पर्यावरण के मुद्दे पर अपनी आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों के लिए केवल कुछ पर्यावरण कार्यकर्ताओं को ही क्यों लड़ना पड़े और युवा ही हर बार आगे क्यों आएं?

End of Feed