बॉलीवुड

Rhea Chakraborty का भर आया दिल, Sushant Singh Rajput के जन्मदिन पर शेयर कीं प्यारी तस्वीरें

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 21, 2023, 03:35 PM IST

Rhea Chakraborty and Sushant Singh Rajput Unseen photos: ​सुशांत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी थी। सुशांत के घर वालों ने रिया पर सुशांत को आर्थिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती, ड्रग्स केस में बुरी तरह फंसी थीं।

Image

rhea chakraverty sushant singh rajput

Sushant Singh Rajput Birth Anniversary: सुशांत सिंह राजपूत(Sushant Singh Rajput) अब हमारे बीच नहीं हैं और आज भी एक्टर की मौत उनके फैंस को बहुत चुभती है। 21 जनवरी को सुशांत सिंह का जन्मदिन है। इसी बीच उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती(Rhea Chakraborty) के पोस्ट का इंतजार सभी को था और फाइनली एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। सुशांत के बर्थडे पर रिया ने खूबसूरत यादों की कुछ और अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं।

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के साथ दो फोटोज शेयर की हैं। उन्होंने फोटो के कैप्शन में कुछ लिखा तो नहीं है लेकिन इनफिनिटी का साइन लगाकर प्लस वन ऐड किया है और एक ब्लैक हार्ट इमोजी लगाया है। रिया ने सुशांत के साथ दो फोटोज शेयर की है। पहली फोटो में दोनों एक कॉफी मग से अपने चेहरे को छिपाए दिख रहे हैं।

सुशांत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी थी। सुशांत के घर वालों ने रिया पर सुशांत को आर्थिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती, ड्रग्स केस में बुरी तरह फंसी थीं। रिया पर खुद भी ड्रग्स लेने और सुशांत को भी ड्रग्स देने का आरोप लगा था। इसके अलावा रिया पर सुशांत के घरवालों ने भी आरोप लगाते हुए कहा था कि वो सुशांत को मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित करती थीं। रिया को दो महीने के लिए जेल भी रहना पड़ा था।

सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को बांद्रा में अपने घर पर रहस्यमयी तरीके से मृत पाए गए थे। पहली नजर में मामला सुसाइड का लगा था, लेकिन बाद में मीडिया और विपक्षी दलों के प्रेशर की वजह से इस मामले की जांच को CBI को सौंपा गया। CBI की आखिरी रिपोर्ट में मौत की असल वजह सुसाइड ही बताया गया। CBI जब इस मामले की जांच कर रही थी तब इसमें ड्रग्स एंगल खुल कर सामने आया था। नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने इस मामले में बड़े पैमाने पर जांच की थी। जांच में ड्रग्स सिंडिकेट की बात भी सामने आई थी।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article