Rhea Chakraborty trolled Social Media: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुकी हैं। एक्ट्रेस हाल ही में अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड निखिल कामथ के साथ नजर आईं। एक्ट्रेस निखिल के साथ बाइक राइडिंग का मजा लेते हुए नजर आईं। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं। वीडियो में एक्ट्रेस कैजुअल लुक में दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने चेहरे को मास्क से ढक रखा है।
Rhea Chakraborty With Nikhil Kamanth (credit Pic: Instagram)
निखिल ने भी मास्क लगाया है। निखिल संग राइड करते समय रिया ने हेलमेट नहीं लगाया है। इस वजह से एक्ट्रेस को लोग नियमों का पाठ पढ़ा रहे हैं।सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, ये क्या सबसे अलग है। दूसरे यूजर ने लिखा, हेलमेट लगाना होता है इतना भी नहीं पता। तीसरे यूजर ने लिखा, सेलेब्स क्यों नहीं नियमों को फॉलो करते हैं।
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं रिया
एक्ट्रेस इन दिनों अपने नए पॉडकास्ट चैप्टर 2 को लेकर काफी चर्चा में है। एक्ट्रेस ने कहा कि मेरे लिए नई लाइफ है। मैंने जितना कुछ भी लाइफ में फेज किया है उसके बाद मैं काफी स्ट्रांग हुई हूं। मैं अपने इस नए वर्जन से खुश है। मैं लाइफ के हर पल को जीना चाहती हूं। निखिल से पहले रिया ने सुशांत सिंह राजपूत को डेट किया था। सुशांत के मौत के बाद रिया पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। एक्ट्रेस को सुशांत की मौत और ड्रग्स केस के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। एक्ट्रेस को महीनेभर तक जेल में रहना पड़ा था। एक्ट्रेस ने छोटे पर्दे पर एमटीवी के शो रोडीज से वापसी की थी। शो में एक्ट्रेस गैंग लीडर बनी थीं। इस वजह से शो के मेकर्स को सुशांत के फैंस ने जमकर ट्रोल किया था।
