बॉलीवुड

Exclusive: Shraddha Kapoor की होगी 'कृष 4' में एंट्री! ऋतिक संग पहली बार करेंगी काम

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म में श्रद्धा के साथ राजकुमार राव मुख्य भूमिका में है। एक्ट्रेस इस समय स्त्री के सक्सेस को एन्जॉय कर रही हैं। स्त्री 2 के बाद एक्ट्रेस ऋतिक रोशन की कृष 4 में नजर आ सकती हैं।

Image

Shraddha kapoor and Hrithik Roshan (credit Pic: Instagram)

अगर आप सुपरहीरो की कहानी वाली फिल्मों को पसंद करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। जूम की रिपोर्ट के अनुसार, ऋतिक रोशन की मोस्ट अवेटेड फिल्म कृष 4 का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर की एंट्री हो गई है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इस खबर को कंफर्म नहीं किया है। राकेश रोशन की सुपरहिट फ्रेंचाइजी के चौथे पार्ट का इंतजार का दर्शकों को 11 साल से है। ये फिल्म अगले साल फ्लोर पर आ सकती है। 2023 में ऋतिक ने कृष 4 में श्रद्धा की एंट्री को लेकर हिंट दिया था।

श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर सन किस्ड फोटो शेयर करते हुए मजेदार कैप्शन लिखा था। एक्ट्रेस ने इन फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, जादू जैसी धूप चाहिए। एक्ट्रेस की फोटो पर ऋतिक ने कमेंट करते हुए लिखा, वहां आ रहे है।

कृष 4 में श्रद्धा कपूर निभाएंगी लीड रोल

एक्ट्रेस ने इसके बाद जवाब में लिखा था, कब और कहां बताओ बताओ। अगर सब सही रहा तो श्रद्धा इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकती है। कृष के तीनों पार्ट्स में ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में थे। कृष 3 में ऋतिक के साथ प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत मुख्य भूमिका में थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, राकेश रोशन कृष 4 का निर्देशन नहीं करेंगे। फिल्म को करण मल्होत्रा डायरेक्ट करेंगे। अभी तक तो उन्होंने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है। इस फिल्म पर लंबे समय से काम चल रहा है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर की हाल ही में फिल्म स्त्री 2 रिलीज हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई कर रही है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article