बॉलीवुड

बॉयफ्रेंड निखिल कामथ संग बाइक राइड पर निकलींं Rhea Chakraborty, यूजर्स ने सोशल मीडिया पर किया जमकर ट्रोल

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड निखिल कामथ के साथ बाइक राइड पर निकली थीं। एक्ट्रेस का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक्ट्रेस बाइक पर बैठे हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इस दौरान हेलमेट नहीं पहना है। एक्ट्रेस को इस वजह से सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

Image

Rhea Chakraborty With Nikhil Kamanth (credit Pic: Instagram)

Rhea Chakraborty trolled Social Media: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुकी हैं। एक्ट्रेस हाल ही में अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड निखिल कामथ के साथ नजर आईं। एक्ट्रेस निखिल के साथ बाइक राइडिंग का मजा लेते हुए नजर आईं। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं। वीडियो में एक्ट्रेस कैजुअल लुक में दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने चेहरे को मास्क से ढक रखा है।

निखिल ने भी मास्क लगाया है। निखिल संग राइड करते समय रिया ने हेलमेट नहीं लगाया है। इस वजह से एक्ट्रेस को लोग नियमों का पाठ पढ़ा रहे हैं।सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, ये क्या सबसे अलग है। दूसरे यूजर ने लिखा, हेलमेट लगाना होता है इतना भी नहीं पता। तीसरे यूजर ने लिखा, सेलेब्स क्यों नहीं नियमों को फॉलो करते हैं।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं रिया

एक्ट्रेस इन दिनों अपने नए पॉडकास्ट चैप्टर 2 को लेकर काफी चर्चा में है। एक्ट्रेस ने कहा कि मेरे लिए नई लाइफ है। मैंने जितना कुछ भी लाइफ में फेज किया है उसके बाद मैं काफी स्ट्रांग हुई हूं। मैं अपने इस नए वर्जन से खुश है। मैं लाइफ के हर पल को जीना चाहती हूं। निखिल से पहले रिया ने सुशांत सिंह राजपूत को डेट किया था। सुशांत के मौत के बाद रिया पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। एक्ट्रेस को सुशांत की मौत और ड्रग्स केस के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। एक्ट्रेस को महीनेभर तक जेल में रहना पड़ा था। एक्ट्रेस ने छोटे पर्दे पर एमटीवी के शो रोडीज से वापसी की थी। शो में एक्ट्रेस गैंग लीडर बनी थीं। इस वजह से शो के मेकर्स को सुशांत के फैंस ने जमकर ट्रोल किया था।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article