FIR Filed Against Ranveer Singh For Mimicking Chavundi Daiv Sequence: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह ने अपनी फिल्मों और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रणवीर सिंह की फिल्म "धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था, साथ ही कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ दिये। लेकिन फिल्म की सफलता से इतर रणवीर सिंह 'कांतारा' फिल्म विवाद के कारण भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्होंने एक इवेंट के दौरान 'कांतारा चैप्टर 1' से जुड़ी ऋषभ शेट्टी की मिमिक्री की थी, जिसके बाद से ही वह विवादों में घिरे हुए हैं। वहीं अब रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की मुसीबतें और बढ़ गई हैं। क्योंकि मिमिक्री करने के लिए रणवीर सिंह के खिलाफ बेंगलुरू में एफआईआर दर्ज हुई है।
फोटो क्रेडिट- रणवीर सिंह इंस्टाग्राम
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) पर 'कांतारा' फिल्म के चावुंडी दैव सीक्वेंस की मिमिक्री करने के लिए एफआईआर दर्ज हुई है। साथ ही एक्टर पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप भी लगा है। बेंगलुरु के एक वकील प्रशांत मेथल ने रणवीर सिंह के खिलाफ शहर के हाई ग्राउंड्स पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। एक्टर के खिलाफ बीते बुधवार को ये एक्शन लिया गया और भारतीय न्याय संहिता की धारा 196, 299 और 302 के तहत केस दर्ज किया गया है। एफआईआर के मुताबिक, एडवोकेट प्रशांत मेथल को रणवीर सिंह की मिमिक्री का पता एक वायरल वीडियो के जरिए चला, जो कि इंस्टाग्राम पर 2 दिसंबर को साझा की गई थी। शिकायत में कहा गया है कि एक्टर ने दैव परंपरा का मजाक बनाया है और धार्मिक भावनाएं आहत की हैं।
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर में कहा गया कि उनकी मिमिक्री अनुचित और अपमानित थी। बता दें कि रणवीर सिंह अपनी मिमिक्री के लिए पहले भी निशाने पर आए थे, जिसके लिए उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी। उनका कहना था कि उनकी मिमिक्री सिर्फ ऋषभ शेट्टी की जबरदस्त परफॉर्मेंस की सराहना थी।
