बॉलीवुड

'पिक्चर नहीं मिलती...' गोविंदा ने दिया ऐसा बयान, फैंस की आंखें हो गई नम

Govinda Video: 90 के दशक में बॉलीवुड पर राज करने वाले एक्टर गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच गोविंदा का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर फैंस की आंखें नम हो गई है। आइए नजर डालते है क्लिप पर...

Image

pic credit- instagram

Govinda Video: 90 के दशक में बॉलीवुड पर राज करने वाले एक्टर गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में गोविंदा ने अपनी वाइफ सुनीता आहूजा को मुंहतोड़ जवाब दिया था, साथ ही एक्टर ने अपने भांजे कृष्णा अभिषेक को भी हिदायत दी थी। दरअसल, सुनीता आहूजा ने अपने पति गोविंदा पर कई आरोप लगाए थे। गोविंदा ने ANI को दिए इंटरव्यू में सुनीता आहूजा के लगाए आरोपों पर चुप्पी तोड़ी थी। इस बीच गोविंदा का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर फैंस की आंखें नम हो गई है।

गोविंदा ने कह दी बड़ी बात

बॉलीवुड के 90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा ने अपनी मेहनत और कॉमेडी से इंडस्ट्री में अलग मुकाम बनाया था। रिपोर्ट्स की मानें तो एक समय उन्होंने 70 से ज्यादा फिल्में साइन की थीं। उन्होंने लगातार हिट कॉमेडी फिल्में दीं और बड़े-बड़े सुपरस्टार्स के लिए चुनौती बन गए थे। लेकिन समय के साथ उनका करियर धीरे-धीरे कमजोर पड़ गया। हाल ही में गोविंदा ने अपना 62वां जन्मदिन मनाया और एक इवेंट में भावुक स्पीच दी। वायरल वीडियो में उन्होंने कहा, 'एक पिक्चर नहीं मिलती है। आदमी हीरो ही नहीं हो पाता कभी। आपकी कृपा रही कि मुझ जैसे अनपढ़ को हीरो नंबर 1 बनाया।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं सभी यंगस्टर्स से कहता हूं कि जो किस्मत में लिखा है वो मिलेगा, लेकिन किस्मत से ज्यादा चाहिए तो मां-बाप की सेवा करो।'

गोविंदा ने पत्नी को दिया था जवाब

गोविंदा ने ANI को दिए इंटरव्यू में कहा था कि अब बोलना इसलिए जरूरी लगा क्योंकि चुप रहने से वो कमजोर लगते। गोविंदा ने दावा किया कि एक बड़ी साजिश चल रही है और उनके परिवार के सदस्य, खासकर पत्नी सुनीता, बिना जाने-समझे इसका इस्तेमाल किए जा रहे हैं। गोविंदा ने कहा कि वो अब इस सबके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं ताकि सच सामने आए। गोविंदा ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि 'मुझे लगता है कि वो बहुत ही समझदार और पढ़ी-लिखी हैं, उनकी भाषा में कोई गलती नहीं होती। लेकिन पिछले कुछ दिनों में जो मैं देख रहा हूं कभी-कभी चुप रहने से इंसान कमजोर दिखने लगता है। सुनीता आहूजा ने गोविंदा को चेतावनी दी थी उन्होंने कहा था, 'अभी भी सुधर जाओ', तो इस बारे में भी गोविंदा ने बात की। एक्टर ने कहा 'अच्छा ये तो बताइए कि मैंने कितनी शादियां कर लीं? क्या मैं चार-पांच शादियां करके बैठा हूं? जिनकी शादी हो चुकी है, उनकी बीवियां तो कुछ नहीं बोलतीं। वो आराम से घूम-फिर रहे हैं, लाइफ का मजा ले रहे हैं।'

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article