Raveena Tandon ने ऋषिकेश में की गंगा आरती, माँ के साथ बेटी Rasha Thadani ने भी लिया आशीर्वाद

Raveena Tandon -Rasha Thadani at Risikesh : अब हाल ही में एक वीडियो सामने आई है जिसमें रवीना अपनी बेटी राशा के साथ गंगा आरती कर रही है। एक्ट्रेस की ये तस्वीर फैंस के बीच वायरल हो रही है।

Raveena Tandon -Rasha Thadani at Risikesh : बॉलीवुड अदाकारा रवीना टंडन ( Raveena Tandon) इन दिनों उतराखंड में अपनी बेटी राशा थडानी के साथ घुमने गई हुई हैं। एक्ट्रेस पहाड़ों में अपना जन्मदिन मनाने गई थी। जहां उन्होंने भारत के हर पवित्र स्थल के दर्शन किए और अपने फैंस से भी मिली। पिछले कई दिनों से एक्ट्रेस पहाड़ों में घूम रही है। अब हाल ही में एक वीडियो सामने आई है जिसमें रवीना अपनी बेटी राशा के साथ गंगा आरती कर रही है। एक्ट्रेस की ये तस्वीर फैंस के बीच वायरल हो रही है।

Raveena Tandon -Rasha Thadani at Risikesh

रवीना टंडन हाल ही में गंगा के किनारे ऋषिकेश पहुंची जहां उन्होंने शाम की गंगा आरती की। एक्ट्रेस यहाँ अपनी बेटी राशा के साथ दिखाई दी जहां दोनों माँ- बेटी ने मिलकर गंगा मैया की आरती की, इस मौके पर रवीना ने लाल रंग का सूट पहन था और उनके हाथ में आरती की थाली थी वहीं बेटी राशा पिंक जैकिट में माँ के साथ खड़ी दिखाई दी। दोनों पूरे भक्ति भाव और भजन के साथ गंगा की आरती करती दिखाई दी। फैंस ने उनके इस रूप की खूब सराहना की। बता दें कि इससे पहले रवीना केदारनाथ धाम में भी गई थी जहां उन्होंने रुद्राभिषेक किया था। इसी के साथ वह उत्तराखंड के कई मंदिरों में भी दर्शन करने गई और उनके साथ बेटी राशा भी नजर आई।

End of Feed