Koffee With Karan 8: कॉफी विद करण में अनन्या पांडे (Ananya Pandey) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की एंट्री ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। दोनों ने करण के चैट शो में कई बड़े खुलासे किए हैं। उन्होंने अपनी लव लाइफ को लेकर भी बात की है। करण जौहर ने शो की शुरुआत में ही अनन्या पांडे की लव लाइफ को लेकर सवाल करना शुरू कर दिया। उन्होंने अनन्या से पूछा कि तुम कब तक अपने रिलेशनशिप को लेकर इनकार करती रहोगी। जिसके जवाब में वह कहती हैं कि उन्हें अपनी लव लाइफ प्राइवेट रखना पसंद है। इसलिए वह शायद कभी भी अपने रिश्ते को लेकर बात पब्लिकली बात नहीं करना चाहती हैं।
करण जौहर ने आदित्य संग उनके रिश्ते के बारे में पूछा तो अनन्या थोड़ा कन्फ्यूज नजर आती हैं। पहले वह आदित्या को दोस्त बताती हैं, फिर बेस्ट फ्रेंड। जिसके बाद अब अनन्या के इस जवाब पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
'क्या प्यार दोस्ती है?'- करण ने पूछा
जब अनन्या पांडे ने आदित्य रॉय कपूर को दोस्त बताया तो करण ने पूछा, 'क्या प्यार दोस्ती है?' जिसके बाद वह ब्लश करने लगती है। इसके बाद करण जौहर अनन्या और आदित्य की शादी के बारे में बात करने लगते हैं। वह पूछते हैं कि शादी के बाद तुम्हारा नाम अनन्या रॉय कपूर हो जाएगा।
