बॉलीवुड

नशे की हालात में Raveena Tandon पर लगा था मारपीट का आरोप, एक्ट्रेस ने पुलिस का बयान जारी कर तोड़ी चुप्पी

रवीना टंडन का 1 जून को सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया था। वीडियो में दावा किया जा रहा था कि एक्ट्रेस और उनके ड्राइवर ने कुछ औरतोंं के साथ मारपीट की है। महिलाओं ने दावा किया कि रवीना नश में थी। अब इन सभी आरोपों पर रवीना ने चुप्पी तोड़ते हुए पुलिस का बयान अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Image

Raveena Tandon (credit Pic : Instagram)

Raveena Tandon Break Silence On Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन पर कुछ औरतों ने आरोप लगाया था कि उन्होंने उनके साथ मारपीट की। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो के वायरल होने के बाद महिलाओं ने रवीना के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायता कर्ता महिलाओं ने कहा था कि रवीना और उनके ड्राइवर ने उनके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं एक्ट्रेस की कार ने उनके घर की बुजुर्ग महिला को कुचल दिया। अब इन आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए रवीना ने पुलिस का बयान अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

पुलिस ने अपने बयान में कहा, शिकायकर्ता के सभी आरोप झूठे और बेबुनियाद है। शिकायत दर्ज करने के बाद हमने सोसाइटी की सीसीटीवी फुटेज चेक की। फुटेज में दिखाई दे रहा था कि एक्ट्रेस का ड्राइवर गाड़ी को रिवर्स कर रहा था। उसी लेन परिवार के सदस्य गुजर रहे थे। फैमिली ने गाड़ी को रोका और ड्राइवर से कहा कि रिवर्स करते समय पीछे भी देखना चाहिए। इस बात को लेकर ड्राइवर और परिवार के सदस्यों के बीच में बहस होते दिखाई दे रही है।

रवीना ने शेयर किया पुलिस का बयान

डीसीपी राजतिलक रोशन ने कहा, कोई भी इस घटना में चोटिल नहीं हुआ। हमने सीसीटीवी फुटेज चेक की और गाड़ी से किसी को चोट नहीं लगी। एक्ट्रेस ड्रंक नहीं थीं। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर पुलिस का पूरा बयान शेयर किया है। पुलिस ने आगे कहा कि रवीना बीच बचाव करने के लिए पहुंची तो उनके साथ भीड़ ने दुर्व्यव्हार किया। दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थीं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article