बॉलीवुड से लेकर टीवी सेलेब्स तक अलग-अलग कारणों से सुर्खियों में रहते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में बता रहे हैं जिन पर धोखाधड़ी करने का आरोप लग चुका है। इस लिस्ट में सनी देओल, सोनाक्षी सिन्हा समेत कई सितारों का नाम शामिल है। इन सितारों पर ठगी का आरोप लगने पर फैंस हैरान हो गए थे। आइए जानते हैं किन सितारों पर क्या आरोप लगा था।
सोनाक्षी सिन्हा पर एक इवेंट कंपनी ने धोखधड़ी का आरोप लगाया था। कंपनी का कहना था कि एक्ट्रेस ने इवेंट में शामिल होने के लिए 22 लाख रुपये लिए थे। लेकिन उन्होंने बाद में मना कर दिया। एक्ट्रेस ने इन आरोप को झूठा बताया था।
शिल्पा शेट्टी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा था। इनवेस्टमेंट कंपनी ने एक्ट्रेस की कंपनी पर जालसाजी कर करोड़ों रुपये ठगने का आरोप लगाया था।
राजपाल यादव पर करोड़ों रुपये की हेरा-फेरी करने का आरोप लग चुका है।
सनी देओल पर निर्माता सौरभ गुप्ता ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। हालांकि एक्टर के वकील ने सौरभ के आरोपों को बेबिुनयाद और झूठ बताया है।
करणवीर बोहरा पर एक महिला ने ठगी करने का आरोप लगाया था। एक्टर ने इस आरोप को झूठा बताया था।
गदर फेम अमीषा पटेल पर चेक बाउंस और धोखाधड़ी करने का आरोपल लग चुका है। एक्ट्रेस ने इन आरोपों को झूठा बताया था।
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्र पर भी ठगी का आरोप लग चुका है। हालांकि इन आरोपों पर राज ने कुछ भी कहने से मना कर दिया था।
कोइना मित्रा पर मॉडल पूनम सेठी ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। हालांकि एक्ट्रेस ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया था।