बॉलीवुड

Raveena Tandon बेटे रणबीर पर नहीं लगने देंगी 'नेपोकिड' का ठप्पा, बॉलीवुड से दूर रख इस चीज में बनवाएंगी करियर

Raveena Tandon Will Make Son Ranbirvardhan Enter In This Profession: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन जल्द ही 'वेलकम टू द जंगल' और 'हाउसफुल 5' में नजर आएंगी। एक्ट्रेस ने हाल ही में बेटे की मुलाकात पैपराजियों से कराई और बताया कि वह बेटे को एक्टर या प्रोड्यूसर नहीं बनाएंगी।

Image

रवीना टंडन बेटे को रखेंगी बॉलीवुड से दूर

Raveena Tandon Will Make Son Ranbirvardhan Enter In This Profession: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन ने अपनी फिल्मों से लाखों लोगों के दिलों पर छाप छोड़ा है। वह एक बार फिर से बॉलीवुड में धांसू एंट्री मारने के लिए तैयार हैं। रवीना टंडन (Raveena Tandon) के साथ-साथ उनकी बेटी राशा ठडानी भी बॉलीवुड का हिस्सा बनने वाली है। लेकिन एक्ट्रेस ने बेटे को लेकर फैसला कर लिया है कि वह उसे बॉलीवुड से दूर ही रखेंगी। इतना ही नहीं, रवीना टंडन ने यह भी बताया है कि वह भविष्य में बेटे को क्या बनाना चाहती हैं।

रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने बेटे रणबीरवर्धन के साथ बीती रात शिल्पा शेट्टी की दिवाली पार्टी में कदम रखा था। जहां उन्होंने बेटे की मुलाकात पैपराजियों से तो कराई ही, साथ ही उसके साथ जमकर पोज दिया। वहीं जब रवीना टंडन से पैपराजियों ने पूछा कि इनकी मूवी कब आ रही है, हम इंतजार करेंगे? इसपर एक्ट्रेस ने साफ मना कर दिया। रवीना टंडन ने पैपराजियों से बताया कि वह एक्टर नहीं बनेगा, बल्कि वकील बनेगा। इस बारे में बात करते हुए रवीना टंडन ने कहा, "ये लॉयर बनेगा।"

बता दें कि रवीना टंडन (Raveena Tandon) के इस फैसले की सराहना उनके फैंस भी खूब कर रहे हैं। वहीं उनकी बेटी राशा ठडानी की बात करें तो वह बॉलीवुड में जल्द ही एंट्री कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रवीना टंडन की बेटी अजय देवगन के भांजे आमान के साथ बॉलीवुड में कदम रख सकती है।

रवीना टंडन के खाते में गिरीं ये फिल्में

बता दें कि रवीना टंडन (Raveena Tandon) के खाते में भी इस वक्त कई फिल्में हैं, जिसमें 'हाउसफुल 5' से लेकर 'वेलकम टू द जंगल' शामिल हैं। इन दोनों ही फिल्मों में रवीना एक्स बॉयफ्रेंड अक्षय कुमार संग काम करेंगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article