एक्टर्स और बहनें रत्ना पाठक शाह और सुप्रिया पाठक फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे सम्मानित और सीनयर एक्टर्स में से एक हैं। दोनों बहनों के बीच कैसा रिश्ता है। रत्ना अपने बयान को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में बताया कि उनका उनकी बहन सुप्रिया के साथ कैसा रिश्ता है। एक्ट्रेस ने द मेल फेमिनिस्ट को दिए इंटरव्यू में कहा कि वो जब छोटी थी तो कैसे अपनी बहन सुप्रियो को धमकाती थी। हालांकि अब उनकी बहन सुप्रिया ने उन्हें माफ कर दिया है।
रत्ना पाठक ने बताया- कैसा था उनकी बहन से रिश्ता
रत्ना ने बचपन की यादों को ताजा करते हुए कहा, जब हम बच्चे थे। मैं और सुप्रिया लड़ते थे। मैं एक अच्छी बहन नहीं थी। मैं अच्छी बहन नहीं थी। मुझे ये मानना होगा कि मैं उसे इमोशनली बुली करत थी। मैं इस बात के लिए शर्मिंदा हूं। मारा-मारी करना अच्छा है साफ-सुथरा है। लेकिन ये इमोशनली बुली करना बदमाशी होती है। मैंने अपनी गलतियों के लिए उससे माफी मांगी। उसने मुझे माफ कर दिया। मुझे उम्मीद है हम अब ठीक हैं।
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि इंडस्ट्री में लोग मेरी तुलना मेरी बहन से करते थे। मुझे नहीं लगता था कि मैं अच्छी दिखती थी। मैं अपने दांतों को लेकर बहुत चिंतित रहती। मेरे बहुत पतले होंठ है। मेरी आंखें बड़ी नहीं हैं। सुप्रिया की आंखें कितनी बड़ी हैं। लेकिन आप जानते हैं मुझे इन चीजों से कोई खास परेशानी नहीं हुई क्योंकि मेरा सारा ध्यान खुद को विकसित करने पर था। मैं उन महिलाओं के साथ घूमती थी जिन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता था कि आप कैसे दिखते हैं। आपने कैसे कपड़े पहने हैं। आपके पास बात करने के लिए बहुत सारी चीजें हैं।
