Rashmika Mandanna के साथ 80 लाख की ठगीः जो मैनेजर करिअर की शुरुआत से साथ उसी ने लगाया चूना, पकड़े जाने पर मिली यह सजा

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 19, 2023, 05:26 PM IST

Rashmika Mandanna Latest News: वैसे, 80 लाख रुपए की कथित ठगी के बाद भी वह बेहद पेशेवर नजर आईं और फिलहाल अपने काम से प्रोजेक्ट्स (संदीप रेड्डी वांगा की "एनिमल") में बिजी हैं। "डियर कॉमरेड" और "गीता गोविंदम" फेम एक्ट्रेस इस फिल्म में रणबीर कूपर व बॉबी देओल के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी।

Rashmika Mandanna Latest News: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ 80 लाख रुपए की ठगी हुई है। आरोप है कि इस धोखाधड़ी को उनके मैनेजर ने अंजाम दिया है, जो कि लंबे समय (करिअर की शुरुआत से) से उनके साथ जुड़ा था। चीटिंग से जुड़े इस पूरे केस का खुलासा तब हुआ, जब रश्मिका ने अपने मैनेजर की सेवाएं खत्म कर दीं।

Rashmika Mandanna

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना। (फाइल फोटोः इंस्टाग्राम)

सूत्रों की मानें तो मंदाना इस इस मामले को लेकर बखेड़ा नहीं खड़ा करना चाहती हैं, लिहाजा उन्होंने इसे अपने स्तर पर ही इसे हैंडल किया और मैनेजर के काम से हटा दिया। हालांकि, एक्ट्रेस की ओर से इस पूरे मामले पर किसी प्रकार की टिप्पणी नहीं की गई है।

End of Feed