सलमान खान की 'सिकंदर' के फ्लॉप होने पर रश्मिका मंदाना ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं 'स्क्रिप्ट की वजह से...'

Rashmika Mandanna on Sikandar failure: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। 'सिकंदर' के फ्लॉप होने के कई महीनों के बाद अब रश्मिका मंदाना ने चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने बताया कि जो स्क्रिप्ट सुनाई गई थी वो एकदम अलग थी।

Rashmika Mandanna on Sikandar failure: साउथ इंडस्ट्री के लोकप्रिय निर्माता-निर्देशक एआर मुरुगादॉस के निर्देशन में बनी सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' बीते साल 30 मार्च के दिन रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान खान के साथ पहली बार साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने स्क्रीन स्पेस शेयर किया था। 'सिकंदर' को लेकर सलमान खान के फैन्स की काफी उम्मीदें जुड़ी हुई थी लेकिन जब यह मूवी रिलीज ही तो सभी पर पानी फिर गया। 'सिकंदर' दर्शकों को इम्प्रेस करने में फेल साबित हुई और बॉक्स ऑफिस पर इसका कलेक्शन निराशाजनक रहा। अब रश्मिका मंदाना ने 'सिकंदर' की असफलता पर अपना रिएक्शन दिया है।

Rashmika Mandanna on Sikandar Flop

Pic Credit: Instagram

'सिकंदर' के फ्लॉप होने की रश्मिका ने बताई वजह

तेलुगु जर्नालिस्ट प्रेमा से बात करते हुए रश्मिका मंदाना ने बॉक्स ऑफिस पर 'सिकंदर' के फ्लॉप होने की असली वजह बताई। रश्मिका मंदाना ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि जो स्क्रिप्ट सुनाई गई थी, वो फिल्म की कहानी से एकदम अलग थी। रश्मिका मंदाना ने कहा, 'मुझे याद है जब सिकंदर को लेकर एआर मुरुगादॉस सर ने जो बताया था, वो एकदम अलग था। जब मैंने स्क्रिप्ट सुनी तो वह वाकई काफी अलग थी।'

End of Feed