Rashmika Dating Vijay: रश्मिका मंदाना विजय देवरकोंडा को कर रही हैं डेट! रणबीर कपूर ने दिया हिंट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 24, 2023, 05:27 PM IST

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के रिलेशनशिप को रणबीर कपूर ने कंफर्म कर दिया है। एक्टर ने एनिमल के प्रमोशन के दौरान इस बात का खुलासा किया है। एक्टर ने इशारों-इशारों में बताया कि रश्मिका विजय को डेट कर रही हैं।

Rashmika Dating Vijay: निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म एनिमल को लेकर बज बना हुआ है। फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna), बॉबी देओल और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के ट्रेलर ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। फिल्म अगले साल 01 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रणबीर और रश्मिका फिल्म के प्रमोशन में बिजी है। दोनों स्टार्स बालाकृष्णन के टॉक शो AHA पर गए थे। टॉक शो में रणबीर और रश्मिका ने फिल्म को लेकर दिलचस्प कई खुलासे किए हैं। इतना ही नहीं शो पर रणबीर ने रश्मिका और विजय देवरकोंडा के रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया है।

पिछले कुछ समय से रश्मिका और विजय के रिलेशनशिप की खबरें लंबे समय से आ रही थी। दोनों ने अपने रिलेशनशिप की खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। लेकिन रणबीर ने दोनों के रिलेशनशिप की तरफ इशारा किया है।

End of Feed