बॉलीवुड

Ranbir Kapoor और Alia Bhatt फिर कर रहे हैं बेबी प्लानिंग? बोले- राहा के बाद एक और बेटी चाहिए

Ranbir Kapoor Want Another Baby Girl After Raha: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर 'एनिमल' के साथ पर्दे पर तूफान मचाने के लिए तैयार हैं। हाल ही में उन्होंने मीडिया संग बातचीत के दौरान जाहिर किया कि अगर राहा के बाद उन्हें कोई बच्चा चाहिए तो बेटी ही चाहिए।

Image

राहा के बाद एक और बेटी चाहते हैं रणबीर कपूर

Ranbir Kapoor Want Another Baby Girl After Raha: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर अपनी फिल्म 'एनिमल' के साथ बड़े पर्दे पर तूफान मचाने के लिए तैयार हैं। रणबीर कपूर के साथ 'एनिमल' (Animal) फिल्म में रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका अदा करती दिखाई देंगी। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों फिल्म को लेकर खूब इंटरव्यू दे रहे हैं और इन सबके बीच ही 'एनिमल' एक्टर ने जाहिर किया कि उन्हें राहा के बाद एक और बेटी चाहिए। रणबीर कपूर की इस बात के बाद से ही अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं कि वह और आलिया भट्ट फिर से बेबी प्लानिंग कर रहे हैं।

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) हाल ही में 'अनस्टॉपेबल विद एनबीके' में नजर आए, जहां उन्होंने शादीशुदा जिंदगी के साथ-साथ बेटी राहा संग अपनी बॉन्डिंग भी साझा की। रणबीर कपूर ने इस बारे में कहा, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इस खुशी का अपनी जिंदगी में अनुभव करुंगा। मैंने इसकी उम्मीद ही नहीं की थी। लेकिन इस चीज ने मुझे बहुत खुशी दी है और मैं भगवान के लिए इसका आभारी भी हूं।" राहा के बारे में बात करते-करते रणबीर कपूर ने इच्छा जाहिर की कि अगर उन्हें कोई दूसरा बच्चा हो तो वो भी बेटी ही हो।

बेटी राहा के लिए अभी से सपने देख रहे हैं रणबीर कपूर

बता दें कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने अभी से ही राहा के लिए प्लानिंग शुरू कर दी है। उन्होंने इस बारे में कहा कि जब वह बड़ी होगी तो मैं उसके सपने पूरे करने में उसकी मदद करुंगा। वह जो बनना चाहेगी, उसे आगे बढ़ने में उसकी मदद करूंगा। चाहे वो एक्टर बने, प्रोड्यूसर, इलेक्ट्रिशियन या फिर शेफ बने।

ashna malik
आशना मलिक author

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड... और देखें

End of Article