Rashmika Mandanna को लिप-लॉक करते हुए दिखे Ranbir Kapoor, 'एनिमल' का नया गाना 'Hua Mein' होगा रिलीज

Animal New Poster: साउथ इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) कुछ देर पहले अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' (Animal) का नया पोस्टर रिलीज किया है। इस पोस्टर में रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर एक-दूसरे को लिप-किस करते दिखाई दे रहे हैं।

Animal New Poster: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की नई फिल्म 'एनिमल' (Animal) का टीजर रिलीज होने के बाद से ही ये भी चर्चा में बनी हुई है। फैन्स फिल्म के ट्रेलर को देखने के लिए बेताब हैं। रश्मिका मंदाना ने हाल ही में फैन्स की बेताबी को दोगुना करने के लिए 'एनिमल' का एक नया पोस्टर जारी किया है। रश्मिका मंदाना ने यह भी जानकारी देते हुए बताया है कि फिल्म 'एनिमल' का नया गाना 'हुआ में' (Hua Mein) कल यानी 11 अक्टूबर के दिन रिलीज होगा। फिल्म के नए पोस्टर में रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर का रोमांटिक अंदाज देख फैन्स भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Animal

रश्मिका मंदाना ने फिल्म 'एनिमल' का नया पोस्टर अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। दोनों को लिप-लॉक करते हुए देखा जा सकता है। पोस्टर साझा करते हुए रश्मिका मंदाना ने लिखा, 'एनिमल से हुआ में गाना कल रिलीज होगा। इस गाने को मैं सभी वर्जन में पसंद करती हूं।' पोस्टर में दोनों की केमिस्ट्री को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं।

End of Feed