बॉलीवुड

Fukrey 3 Box Office Collection Day 12: 'जवान' के रास्ते का कांटा बनी 'फुकरे 3' टोली, 12वें दिन शाहरुख को दिया 440 वाल्ट का झटका

Fukrey 3 Box Office Collection Day 12: बॉलीवुड फिल्म 'फुकरे 3' अपनी कमाई से जवान समेत कई फिल्मों के छक्के छुड़ा रही है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की फिल्म ने 12वें दिन कितनी कमाई कर ली है।

Image

Fukrey 3 Box Office Collection Day 12: 'जवान' के रास्ते का कांटा बनी 'फुकरे 3' टोली, 12वें दिन शाहरुख को दिया 440 वाल्ट का झटका

Fukrey 3 Box Office Collection Day 12: बॉलीवुड की मसालेदार फिल्म 'फुकरे 3' रिलीज होते ही बड़े परदे पर छा गई है। फिल्म के पहले दो भागों की तरह दर्शकों को तीसरा पार्ट भी दिलों पर जादू चला रहा है। वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट की जोड़ी ने सभी को बांधे हुए है और कहानी में जान डाल दी है। फुकरे 3 देखने के बाद दर्शकों ने अपने एक से बढ़ कर एक रिव्यू देते हुए कहा है की ये एक टोटल मसाला फिल्म है। ऐसे में टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन कितनी कमाई कर ली है।

ऋचा चड्ढा स्टारर फिल्म 'फुकरे 3' (Fukrey 3) ने पहले ही दिन ओपनिंग करते हुए 8.5 करोड़ का आंकड़ा छुआ था। अब 12वें दिन 1.46 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसकी वजह से अब फिल्म का पूरा कलेक्शन 77.92 करोड़ हो गया है। फिल्म ने शाहरुख खान की फिल्म जवान (Jawan) की कमाई को भी धोभी पछाड़ दे दिया है। ऐसे में वर्ल्ड वाइड में भी फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है, जिसे देख मेकर्स काफी खुश हैं।

जानकारी के लिए बता दें की फिल्म चंद्रमुखी 2 और दी वैक्सीन वॉर जैसी फिल्मों के साथ रिलीज हुई थी। इसके बावजूद भी फिल्म का कलेक्शन बाकियों से कई ज्यादा अच्छा है। फैंस का कहना है की डायरेक्टर मृगदीप सिंह लांबा ने इस बार भी फिल्म में कूट-कूट कर एंटरटेनमेंट भरा है। साथ ही चूचा और भोली के रोमांस फिल्म को एक नया मोड़ दिया है, जो काफी देखने लायक है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article