CJP प्रदर्शन पर सवाल उठाने के बाद Ranvir Shorey को मिली धमकी, मुंबई पुलिस से की शिकायत

सीजेपी के विरोध प्रदर्शन पर टिप्पणी के बाद बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी को धमकी भरे ईमेल मिलने की खबर है। एक्टर ने स्क्रीनशॉट साझा कर पुलिस में शिकायत की है। जानिए पूरा मामला इस रिपोर्ट में।

सीजेपी (CJP) के विरोध प्रदर्शन पर अपनी राय रखने के बाद बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) को धमकी भरे ईमेल मिलने का मामला सामने आया है। रणवीर शौरी ने इन ईमेल के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए हैं। साथ ही उन्होंने साइबर पुलिस और मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर मामले पर कार्रवाई की मांग की है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-बाल बाल बचे Emraan Hashmi? गनमास्टर जी9' के सेट पर बड़ा हादसा टला)

Ranvir Shorey

रणवीर शौरी को मिली धमकी (pic credit-instagram)

ईमेल में क्या लिखा था?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज परिहार नाम का इस्तेमाल करने वाले एक शख्स ने रणवीर शौरी को ईमेल भेजा। इसमें गाली-गलौज करते हुए दावा किया गया कि वह एक्टर की लोकेशन और उनकी गतिविधियों पर नजर रख रहा है। ईमेल में यह भी धमकी दी गई कि सही समय आने पर उन पर हमला किया जाएगा। धमकी मिलने के बाद रणवीर शौरी ने महाराष्ट्र साइबर को टैग करते हुए मामले की जांच करने की अपील की। उन्होंने एक्स पर लिखा कि उन्हें दो ईमेल खातों से धमकियां मिली हैं और पुलिस को इस मामले पर ध्यान देना चाहिए। रणवीर शौरी की पोस्ट पर मुंबई पुलिस ने जवाब देते हुए उनसे निजी संदेश यानी डीएम के जरिए अपनी संपर्क जानकारी साझा करने को कहा। एक्टर ने पुलिस की तुरंत कार्रवाई के लिए धन्यवाद दिया और इस मामले में आधिकारिक शिकायत भी दर्ज कराई।

End of Feed