Ranveer not charging money for Baiju Bawra: बॉलीवुड डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में काम करने के बाद रणवीर सिंह ने एक बार फिर से उनके साथ हाथ मिलाया है। रणवीर सिंह और संजय लीला भंसाली इस दफा बैजू बावरा के लिए साथ आ रहे हैं, जिसको बनाने के लिए संजय लीला भंसाली काफी वक्त से कमर कस रहे थे। शुरुआती दौर में खबरें थीं कि इसमें रणबीर कपूर दिखाई देंगे लेकिन आखिर में ये मूवी रणवीर सिंह के हाथ लगी है। सुनने में आ रहा है कि रणवीर-संजय जल्द ही बैजू बावरा के लिए तैयारियां शुरू कर देंगे।
Ranveer Baiju Bawra
Baiju Bawra के लिए फीस नहीं लेंगे Ranveer Singh!!
बॉलीवुड हंगामा की ताजा रिपोर्ट की मानें तो रणवीर सिंह फिल्म बैजू बावरा के लिए फीस नहीं लेंगे। फिल्म से जुड़े सूत्र ने पोर्टल को बताया है कि बैजू बावरा मेगा बजट मूवी होने वाली है, जिस कारण मेकर्स ने रणवीर सिंह के साथ प्रॉफिट शेयरिंग की बात की है। हालांकि टाइम्स नाउ हिन्दी के हाथ लगी एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक रणवीर सिंह और बैजू बावरा के मेकर्स के बीच अभी तक ऐसी कोई बात नहीं हुई है। रणवीर सिंह बैजू बावरा के लिए फीस लेंगे या फिर इसके प्रॉफिट में शेयर; इसको लेकर मेकर्स और रणवीर सिंह के बीच कोई फैसला नहीं हुआ है।
Baiju Bawra के लिए एक्साइटेड हैं Ranveer Singh
बताते चलें कि रणवीर सिंह फिल्म बैजू बावरा के लिए काफी एक्साइटेड हैं, जिस कारण वो मेकर्स की किसी भी तरह से मदद करने के लिए तैयार हैं। मेकर्स फिल्म का बजट फाइनल करने के बाद फैसला लेंगे कि रणवीर सिंह के साथ प्रॉफिट शेयर करना है या फिर उन्हें फीस देनी है।
