Lalit Modi on Ranveer Singh: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्मों को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी कुछ दिनों पहले खबर सामने आई थी रणवीर सिंह ने फिल्म प्रलय को लेकर काम शुरू कर दिया है। अब इन सब के बीच रणवीर सिंह से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी (Lalit Modi) ने अभी हाल रही में एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान ललित मोदी ने एक बड़ा खुलासा किया है। तो चलिए जानते हैं कि ललित मोदी ने क्या बयान दिया है। (ये भी पढ़ें: Ranveer Singh News: खतरे में है रणवीर सिंह की जान? एक्टर को मिली धमकी)
ललित मोदी की बॉयोपिक में काम करना चाहते थे रणवीर
एक्टर रणवीर सिंह एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह ललित मोदी का अभी हाल ही में दिया एक इंटरव्यू है। ANI को दिए एक इंटरव्यू में जब ललित मोदी से पूछा गया कि उनकी बायोपिक बने तो वो किसे अपना किरदार निभाते देखना चाहेंगे, तो उन्होंने रणवीर सिंह का नाम लिया। ललित मोदी ने कहा, 'रणवीर मेरा रोल करना चाहते थे। वो मुझसे मिलने भी आए थे। मैं चाहूंगा कि वही मेरा किरदार निभाएं।' उन्होंने बताया कि वो पहले सिर्फ दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को जानते थे और रणवीर से कभी नहीं मिले थे। फिर एक दिन उन्हें किसी का फोन आया, जिसने कहा कि रणवीर उनसे मिलना चाहते हैं। इसके बाद दोनों की लंदन में मुलाकात हुई। ललित मोदी के मुताबिक, उस मुलाकात में रणवीर ने कहा था कि वह आईपीएल कमिश्नर के तौर पर उनका किरदार निभाना चाहेंगे। ललित ने कहा, 'मैंने उनसे ऐसा नहीं कहा था। ये उनकी अपनी इच्छा थी। मुझे लगता है कि वो शानदार एक्टर हैं। इसमें कोई शक नहीं है।' (ये भी पढ़ें: Pralay: धुरंधर के बाद जॉम्बी बनकर आतंक मचाएंगे रणवीर सिंह, हंसल मेहता ने दिया अपडेट)

ललित मोदी ने रणवीर सिंह को लेकर किया खुलासा (Image Source: ANI)
अब भी काम करना चाहते हैं?
ललित मोदी ने इस इंटरव्यू के दौरान कई खुलासे किए। ललित मोदी ने आगे कहा कि उन्हें नहीं पता कि रणवीर अब भी उनकी बायोपिक करना चाहेंगे या नहीं, लेकिन करीब दो साल पहले अभिनेता ने खुद यह इच्छा जताई थी। ललित मोदी का ये बयान आते ही छा गया है। ललित मोदी के बयान को लेकर बी-टाउन में खूब चर्चा हो रही है।
