Ranveer Singh at Lalbaugcha Raja: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर रणवीर सिंह और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी जिंदगी के बेहद खास दौर से गुजर रहे हैं। दोनों अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका इसी महीने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दे सकती हैं। दूसरी बात पिता बनने से पहले रणवीर सिंह ने मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दर्शन किए और बप्पा का आशीर्वाद लिया। गणेशोत्सव के चौथे दिन रणवीर सिंह गुरुवार की शाम लालबागचा राजा के पंडाल पहुंचे। इस दौरान रणवीर सिंह सफेद कपड़ों में नजर आए। 'धुरंधर' एक्टर ने गणपति बप्पा के सामने माथा टेका और परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Daayra Box office Day 1: ओपनिंग डे ताबड़तोड़ कमाई करेगी करीना-पृथ्वीराज की 'दायरा', देखें आंकड़े)
रणवीर सिंह ने लालबागचा राजा का आशीर्वाद लिया...
फैंस से भी मिले रणवीर सिंह
लालबागचा राजा के दर्शन के बाद रणवीर सिंह ने फैन्स से भी खास मुलाकात की। लंबी कतार में उनका इंतजार कर रहे फैन्स से अभिनेता ने हाथ मिलाया। इतना ही नहीं कई लोगों के साथ रणवीर सिंह ने फोटोज भी क्लिक कराई। अभिनेता का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आया। रणवीर और दीपिका गणपति बप्पा में गहरी आस्था रखते हैं। साल 2024 में बेटी दुआ पादुकोण सिंह के जन्म से पहले भी दोनों ने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए थे। खास बात यह है कि मंदिर जाने के दो दिन बाद ही उनकी बेटी दुआ का जन्म हुआ था। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Daayra Exclusive: करीना और पृथ्वीराज के सवालों से कैसे निपटीं मेघना गुलजार? खुद बताया अनुभव)
'प्रलय' की शूटिंग में बिजी हैं रणवीर सिंह
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म 'प्रलय' की शूटिंग में व्यस्त हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग पहले ऑस्ट्रेलिया में होने वाली थी लेकिन बाद में लोकेशन बदलकर मुंबई कर दी गई। यह फैसला रणवीर सिंह ने इसलिए लिया था क्योंकि वो इस महत्वपूर्ण समय में दीपिका के करीब रहना चाहते थे। जय मेहता के निर्देशन में बन रही इस मूवी में रणवीर सिंह के साथ कल्याणी प्रियदर्शन भी नजर आएंगी। रणवीर अपने होम बैनर मां कसम फिल्म्स के तहत इस प्रोजेक्ट को प्रोड्यूस कर रहे हैं। 'प्रलय' को एक हाई-कॉन्सेप्ट पोस्ट-एपोकैलिप्टिक जॉम्बी हॉरर थ्रिलर बताया जा रहा है।
