मुश्किल वक्त में रणवीर सिंह ने थामा सलमान खान का हाथ, सलीम खान से मिलने पहुंचे अस्पताल

Ranveer Singh Latest Video: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान को हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पहले सलीम खान की हालत नाजुक बताई गई थी। हालांकि बाद में डॉक्टर्स ने बताया कि सलीम खान अच्छा कर रहे है। इस बीच रणवीर सिंह उनसे मिलने पहुंचे हैं।

Ranveer Singh Latest Video: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान (Salim Khan) पर सभी की नजरें टिकी हुई है। हाल ही में सलमान के पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पहले सलीम खान की हालत नाजुक बताई गई थी। हालांकि बाद में डॉक्टर्स ने बताया कि सलीम खान अच्छा कर रहे है। बता दें कि बॉलीवुड के तमाम सितारे सलीम खान से मिलने अस्पताल पहुंच रहे है। इस बीच रणवीर सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर लोग गदगद हो गए है।

ranveer singh visit salim khan

pic credit- instagram

रणवीर सिंह पहुंचे अस्पताल

सलीम खान की तबीयत बिगड़ने की खबर से बॉलीवुड और फैंस में चिंता है। 17 फरवरी को उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर जलील पारकर ने बताया कि उन्हें मिनिमल ब्रेन हेमरेज हुआ है और हाई ब्लड प्रेशर के कारण वेंटिलेटर पर रखा गया था। वेंटिलेटर सिर्फ सावधानी के तौर पर लगाया गया था। एक छोटी प्रक्रिया की गई और अब उनकी हालत स्थिर है। उम्र के कारण रिकवरी धीमी है, लेकिन वे अच्छी तरह ठीक हो रहे हैं। परिवार के सदस्य लगातार अस्पताल पहुंच रहे हैं। सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान, अलवीरा, अरपिता, आयुष शर्मा और अतुल अग्निहोत्री ने उनसे मुलाकात की। सलमान की बहन अरपिता भी पहुंचीं। दोस्तों में रणवीर सिंह, शिल्पा शेट्टी, संजय दत्त, जावेद अख्तर और आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ अस्पताल आए। रणवीर सिंह तो कुछ देर पहले ही सलीम खान से मिलने अस्पताल पहुंचे थे।

End of Feed