Shaktimaan: 3 पार्ट्स में नहीं बनेगी Ranveer Singh स्टारर, अफवाहों पर लगा पूर्णविराम

Is Shaktimaan Made in 3 Parts: बीते कई दिनों से खबरें आ रही थीं कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की नई फिल्म 'शक्तिमान' (Shaktimaan) को मेकर्स 3 पार्ट्स में बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। अब जो जानकारी सामने आए हैं उनके अनुसार फिल्म को तीन पार्ट्स में नहीं बनाया जाएगा।

Is Shaktimaan Made in 3 Parts: बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की नई फिल्म 'शक्तिमान' (Shaktimaan) खूब चर्चा में है। फिल्म से जुड़े हर दिन नई-नई खबरें सामने आ रही हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह को सुपरहीरो के किरदार में देखने के लिए हरकोई बेताब है। कुछ समय से रिपोर्ट्स में दावा में किया जा रहा था कि रणवीर सिंह की फिल्म 'शक्तिमान' को मेकर्स ने 3 पार्ट्स में बनाने का फैसला किया है। इन खबरों पर फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बॉलीवुड को हंगामा को बताया कि इस तरह की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।

Ranveer Singh's Shaktimaan

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह की फिल्म 'शक्तिमान' के तीन पार्ट में बनने की खबरें एकदम गलत हैं। पोर्टल से जुड़े सूत्र के मुताबिक बासिल जोसेफ बीते एक साल से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। वो रणवीर सिंह को एकदम अलग तरह के सुपर हीरो के किरदार में दिखाना चाहते हैं। बासिल नहीं चाहते कि लोग रणवीर सिंह की तुलना तोविनो थॉमस की 'मिन्नल मुरली' से करें। फिल्म में रणवीर सिंह को उड़ते हुए देखा जाएगा।

End of Feed